रायगढ़

इश्क इजहार के बाद दैहिक शोषण का मामला….पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – सोशल साइट्स में दोस्ती कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को बागबहार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार जशपुर की युवती द्वारा 13 अप्रैल को पुलिस चौकी कोतबा में जामझोर ईटा भट्ठा निवासी गोपाल जांगड़े के खिलाफ़ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। जहा प्रार्थियां ने बताया कि वर्ष 2022 में इंस्टाग्राम के माध्यम से गोपाल जांगडे से दोस्ती हुई और इंस्टाग्ग्रम में दोनों बातचीत करते थे । दिसम्बर 2022 में गोपाल और युवती घरघोड़ा में मिले, गोपाल ने युवती को अपना एक मोबाइल दिया, उसके बाद युवती बाहर काम करने चली गई, इस दौरान दोनों की मोबाइल पर बातचीत होती थी । मई 2023 में युवती वापस अपने गांव आयी, सितम्बर 2023 में गोपाल जीद कर युवती को मिलने घरघोडा बुलाया और स्कूटी में बिठाकर रायगढ़ ले आया । युवती घर जाने की बात बोली तो उसे प्रेम करने और शादी की बात कहकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया । युवती को गोपाल जांगडे की हरकत ठीक नहीं लगी और उसने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया जिसके बाद गोपाल जांगडे उसे दूसरे नंबरों से कॉल कर बदनाम करने की धमकी देकर रायगढ़ बुलाता और उसका शारीरिक शोषण करने लगा । गोपाल की लगातार धमकियों और अनाचार से तंग आकर युवती अपने घरवालों को बताई जिनकी सहमति के बाद प्रार्थिया में मामले कि शिकायत स्थानीय पुलिस से शिकायत दर्ज कराई। इधर शिकायत के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। इसपर पुलिस को आरोपी के ठिकाने का पता कर मौके में दबिश देकर उसे गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर एवं हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही है ।

error: Content is protected !!
Letest
डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल...