रतनपुर

लापता मानसिक युवक की खूंटाघाट के पास पुल के नीचे मिली लाश….ईलाज कराने ले जाने के दौरान रास्ते से हो गया था गायब

जुगनू तंबोली

बिलासपुर – जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खूंटाघाट के पास नदी के पुल के नीचे एक युवक की लाश मिली है, जिसकी पहचान दो दिनों पहले ईलाज के लिए ले जा रहे चकरभाठा निवासी मुकेश साहू के रूप में परिजनों ने की है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक मुकेश रोजी मजदूरी का काम करता था, जिसकी कुछ दिनों पहले ही शादी भी हुई है, जो काफी समय से परेशान और मानसिक समस्याओं से जूझ रहा था, 2 दिनों पहले परिजन उसका उपचार कराने अमरकंटक लेकर जा रहे थे लेकिन रास्ते मे ही युवक ने बाथरूम करने के बहाने से गाड़ी रुकवाई फिर हाथ छुड़ाकर भाग निकला, जिसका परिजनों ने पीछा भी किया लेकिन वह गायब हो गया, परिजनों ने इसकी सूचना रतनपुर पुलिस को दी थी, वही जब रविवार की शाम एक लाश पूल के नीचे मिली तो पुलिस ने संदेह के आधार पर मुकेश के परिजनों को भी सूचना दी, जिन्होंने मौके पर पहुँच शव की शिनाख्त की। मामले में पुलिस ने पीएम कराकर शव को परिजनों को सौप दिया है, वही पीएम रिपोर्ट मिलने पर मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी, जिसकी जांच पुलिस कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 36 बोरी चावल, 4 बोरी शक्कर और तौल मशीन पार प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या... शव रेत में दफनाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, 3 गिरफ्ता... VIDEO बिलासपुर - पेंड्रा मार्ग पर पुल टूटने से हुआ बड़ा हादसा…सवारी से भरी बस हुई हादसे का शिकार, आव... आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि...