बिलासपुर

कलेक्टर, एसपी की अगुवाई में सैकड़ों की संख्या में बाइक पर निकले लोग… रैली के जरिए दिया गया मतदाता जागरूकता का संदेश

रमेश राजपूत

बिलासपुर – स्वीप अभियान के तहत शहर में 5 सौ से ज्यादा लोगों ने बाईक रैली में हिस्सा लेकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण और एसपी रजनेश सिंह ने स्वयं बाईक चलाकर रैली की अगुवाई की। एसईसीएल द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से इसका आयोजन किया गया। रैली में महिलाओं ने भी उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

एसईसीएल कार्यालय से रैली शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए पुलिस परेड ग्राउंड में समाप्त हुई। रैली के दौरान बाईकर्स का जोश और उत्साह देखते बन रहा था। शत-प्रतिशत मतदान बिलासपुर का अभिमान के नारे से समूचा शहर गूंज उठा।

बाईक रैली को एसईसीएल के सीएमडी डॉ. प्रेम सागर मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने लोकसभा निर्वाचन सहित अन्य निर्वाचनों मेें अपने मताधिकार का शत-प्रतिशत उपयोग करने की शपथ ली। इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार,

वनमंडलाधिकारी सत्यदेव शर्मा, जिला पंचायत सीईओ आरपी चौहान, एसईसीएल के निदेशक कार्मिक बीरंची दास, डीटीओ एस. एन. कापरी, सीवीओ जयंत कुमार खमारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी और बाईक रैली में भाग लेने आए 500 से ज्यादा बाइकर्स मौजूद थे।

error: Content is protected !!
Letest
डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल...