सक्ती

विधवा महिला को झांसा देकर 8 लाख 40 हजार की धोखाधड़ी… बैंक खाता खुलवाने के बहाने अकाउंट से पैसे किये ट्रांसफर

भुवनेश्वर बंजारे

सक्ति – विधवा महिला का नया बैंक एकाउंट खोलने के बहाने पुराने बैंक की गोपनीय जानकारी लेकर 8 लाख 40 हजार 715 रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को जैजैपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार जैजैपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली प्रार्थिया के पति से पुराना सम्बन्ध होने का फायदा उठाकर सिवनी निवासी निलेश कुमार यादव उनके घर पहुंचा और नए बैंक खाता खोलने का झांसा देकर विधवा महिला के मोबाइल से पासवर्ड लेकर उनके एचडीएफसी बैंक का खाता का कोड पूछकर प्रार्थिया के खाता से 8,40,715 रुपए को अन्य खाता में ट्रांसफर कर दिया।

जिसे वापस नहीं करने की बात कहकर वो प्रार्थिया के साथ मारपीट करने की धमकी देने लगा। जिससे तंग आकर मामले में 14.03.2024 को प्रार्थिया ने जैजैपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद आरोपी की खोजबीन शुरू की गई। जहा पुलिस को आरोपी के ठिकाने का पता चलते ही वहा दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक ललित चंद्रा के मार्गदर्शन में सहा. उप निरी. एच.एन. ताम्रकार, एस. एन. मिश्रा , आर. अरुण चंद्रा, शत्रुघ्न जांगड़े का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पर सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप....पीड़ित ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार चाकू की नोक पर युवक का अपहरण...50 हजार रुपये फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला, तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक युवक की मौत...दो युवक घायल, तिफरा क्षेत्र में फिर ... मेरी बहन को इंसाफ दिलाइए... संदिग्ध मौत के बाद एक भाई ने उठाए सवाल, ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कार्रवाई के नाम पर डराकर पांच लाख रुपये वसूलने का आरोप...तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, नकली सोने की माला दिखाकर 3 लाख की ठगी...जनरल स्टोर संचालक फंसा शातिरों के जाल में, चखना दुकान के बाहर से ब्रेजा कार की चोरी....नींद में सोया था मालिक, चोर चाबी निकालकर ले गया कार जुआ खेलते पकड़े गए आरक्षक को एसपी ने किया सस्पेंड...अनुशासनहीनता पर एक्शन, चरित्र शंका में हैवानियत... आधी रात पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश, आरोपी पति फरार हथौड़ी से वार कर उतारा था पत्नी को मौत के घाट... हत्या के मामले में पति गिरफ्तार