पचपेड़ी

शिवनाथ नदी के एनिकट में नहाने गए किशोर की डूबने से हुई मौत,पचपेड़ी थाना क्षेत्र की घटना,पुलिस जुटी जांच में

उदय सिंह

पचपेड़ी -थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोकड़ी स्थित शिवनाथ नदी के एनिकट में नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से एक 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई है।वही सूचना के बाद पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंच आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भटचौरा निवासी बाबूलाल बांधे पिता रामकुमार बांधे उम्र 17 वर्ष शुक्रवार सुबह 11 बजे गांव के ही अपने अन्य दोस्तो के साथ 5 किलोमीटर दूर ग्राम कोकड़ी स्थित शिवनाथ नदी के एनिकट में नहाने गए हुए थे। सभी दोस्तो के साथ बाबूलाल नहा रहा था तभी गहरे पानी में चले जाने से बाबूलाल शिवनाथ नदी में डूब गया वही बगल में नहा रहे अन्य दोस्तो ने बाबूलाल के दिखाई नही देने पर पानी में डूबने की आशंका पर आसपास खोजबीन की

लेकिन उसका कुछ नहीं पता चला जिसके बाद उनके दोस्तो ने दोपहर 12 बजे बाबूलाल के परिजनों को इस घटना की सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने शिवनाथ नदी में बने एनिकट के नीचे गहरे पानी में खोजबीन की तो बाबूलाल मिला जिसको बाहर निकालकर मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने परिक्षण उपरांत बाबूलाल को मृत घोषित कर दिया।जिसके बाद इस घटना की सूचना पचपेड़ी पुलिस को दी सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम में भेज आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल...