बिलासपुर

चुनई नेवता…मतदान दल घर-घर जाकर अक्षत चावल से दे रहे आमंत्रण, शतप्रतिशत मतदान के लिए अनूठी पहल

रमेश राजपूत

बिलासपुर – लोकसभा निर्वाचन में लोगों की शत प्रतिशत भागादारी सुनिश्चित करने जिला प्रशासन द्वारा उन्हें अक्षत चावल देकर चुनई नेवता के जरिए मतदान के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। अक्षत चावल का उपयोग भारतीय संस्कृति में किसी भी शुभ कार्य में किया जाता है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण के मार्गदर्शन में हर मतदाता को मतदान केंद्र तक लाने हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

इसी कड़ी में घर-घर जाकर मतदान दलो द्वारा अक्षत चावल और मतदाता पर्ची का वितरण कर 7 मई को अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने मनुहार किया जा रहा है। शहरी क्षेत्रों के अलावा ग्रामीणों क्षेत्रों में यह अभियान व्यापक रूप से चलाया जा रहा है। जिला पंचायत सीईओ आरपी चौहान ने भी स्वयं कई गांवों के घरों में पहुँचकर अक्षत चावल से मतदाताओं को मतदान के लिए आमंत्रण दिया।

error: Content is protected !!
Letest
डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल...