मस्तूरी

अज्ञात कारणों से युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या…..मस्तुरी थाना क्षेत्र की घटना,पुलिस जुटी जांच में

उदय सिंह

मस्तुरी – थाना क्षेत्र के ग्राम लिमतरा निवासी युवती ने खेतों के बीच पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम लिमतरा निवासी राजेन्द्र श्रीवास ने आज सुबह थाना पहुंच अपनी पुत्री की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई की उसकी पुत्री राजेश्वरी श्रीवास पति अमित श्रीवास उम्र 22 वर्ष सोमवार दोपहर से कही चली गई है। जिसको रात भर पतासाजी किया गया लेकिन युवती के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। जिसके बाद आज मंगलवार को मस्तूरी पुलिस ने गुमशुदा रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुटी हुई थी। तभी मंगलवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली की भदौरा स्थित खार में करन पेड़ पर रस्सी से एक युवती की लाश झूल रही है तब मस्तूरी पुलिस मौके पर पहुंच मृतिका के बारे जानकारी ली गई तथा गुमशुदा रिपोर्ट करवाने वाले लिमतरा निवासी राजेन्द्र श्रीवास को घटना के बारे में सूचना दी गई।

जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने मृतिका को अपनी पुत्री राजेश्वरी श्रीवास के रूप में पहचान की गई। जहाँ मस्तूरी नायब तहसीलदार के समक्ष पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को फंदे से उतार पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्यवाही में जुट गई। वही परिजनों से प्रारंभिक पूछताछ में पता चला की युवती की शादी पिछले वर्ष गौरेला में हुई थी जो अपने ससुराल में भी फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। जिसके बाद लड़के पक्ष ने युवती को उसके मायके ग्राम लिमतरा पहुंचा दिया था। युवती के पास सुसाइड नोट भी बरामद हुई है जिसमें अपने इच्छा अनुसार मौत को गले लगाने की बात कही गई है।फिलहाल मस्तूरी पुलिस शव को पोस्टमार्टम पश्चात शव को परिजनों को सौप आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने बांधा स... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग...