जांजगीर चाँपा

दर्दनाक सड़क हादसा :- अज्ञात भारी वाहन ने बाइक सवार परिवार को पीछे से मारी ठोकर….मौके पर 2 बच्चों सहित 4 की मौत,

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 4 की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार कोनारगढ़ निवासी रामकुमार कश्यप पिता बोखंडी 47 वर्ष अपनी पत्नी सतरूपा 42 वर्ष, नाती चंद्र कुमार 19 वर्ष और 3 वर्षीय नातिन के साथ परसदा आरसमेटा से कोनारगढ़ अपने घर जा रहे थे,

तभी दोपहर 12:30 बजे के आसपास बिलासपुर मुख्य मार्ग के पास मोड़ में पहुंचे थे की किसी भारी वाहन ने पीछे से उनकी बाइक को अपनी चपेट में लिया,

जिससे रामकुमार, सतरूपा, नाती चंद्र कुमार और नतनीन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, राहगीरों की मदद से घटना की सूचना मुलमुला थाना में दी गई, जिसके बाद सभी को पामगढ़ के स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

डॉक्टरो ने तीन को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल महिला को बिलासपुर रिफर कर दिया गया, जिसने भी रास्ते मे दम तोड़ दिया।

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

घटना की जानकारी परिजनों और ग्रामीणों को मिलने पर मौके पर पहुंचकर चक्का जाम किया गया है। जिसे देख पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। वही लोगो को समझाइश दी जा रही । पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश भी घटना स्थल पर पहुंची। जहाँ कई घण्टों से चक्का जाम जारी रहा ,जहाँ लगातार अधिकारियों के द्वारा समझाया जा रहा था, मौके पर मुलमुला, पामगढ़, अकलतरा और शिवरीनारायण टीआई सहित एसडीएम पहुच गए थे।

error: Content is protected !!
Letest
व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार