सीपत

VIDEO सीपत:- रफ़्तार का कहर: तेज़ रफ़्तार ट्रेलर ने सामने से आ रही मारुति इको को मारी टक्कर… वाहन के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर

उदय सिंह

बिलासपुर – सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुली में ट्रेलर और कार के बीच भीषण टक्कर हो गया। जिससे कार सवार युवक को गंभीर चोट लगी है। जबकि घटना को अंजाम देकर ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को बलौदा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 बीजी 5421 ने बिलासपुर की ओर से कोरबा जा रही मारुति सुजुकी इको क्रमांक एमपी 18 सी 5008 को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि इको वाहन के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में कोरबा निवासी इको चालक मयंक खाखा गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलौदा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए कोरबा रेफर किया गया। मिली जानकारी के अनुसार मयंक रायपुर में रहकर बीकॉम की पढ़ाई कर रहा था और सोमवार शाम घर कोरबा लौट रहा था। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया। इधर मामले की सूचना मिलते ही सीपत थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार