बिलासपुर

पुलिस के नाम पर पैसा वसूल करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार….पुलिस कार्रवाई का भय दिखाकर की थी वसूली

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – मकान मालिक और किराएदार के बीच हुए विवाद में पुलिस केस में समझौता का झांसा देकर पुलिस कार्रवाई का भय दिखाकर 50 हजार रुपए की वसूली का मामला सामने आया है, जिसमें प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल प्रार्थी प्रथम सिंह पिता अजय सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी मसानगंज ने 26.04.2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि 25.04.2024 को वह अपनी रिस्ते की बहन के किराए के मकान टिकरापारा में उससे मिलने गया था। जहां पर मकान मालिक द्वारा प्रार्थी को यहां क्यो आते हो कहने पर प्रार्थी एवं मकान मालिक के बीच वाद विवाद होने लगा। मकान मालिक द्वारा डायल 112 को फोन किया गया। डायल 112 द्वारा दोनो पक्षो को थाना सिटी कोतवाली लाया गया, थाना सिटी कोतवाली में दोनेा पक्ष आपसी समझौता होकर अपने अपने घर चले गये थे। प्रार्थी का दोस्त गुरूविंदर पाल सिंह पिता जितेन्द्रपाल सिंह उम्र 21 वर्ष निवासी रामावैली बोदरी के द्वारा प्रार्थी प्रथम सिंह को भय में डालते कि पुलिस तुम्हे 6 माह के लिए जेल भेज देगी मै पुलिस से तुम्हारा समझौता करा दूंगा पुलिस को 50,000 रूपये देना पडेगा कहकर प्रार्थी से 50,000 रूपये की मांग किया गया। प्रार्थी द्वारा अपने मित्र के मोबाईल फोन पे के माध्यम से गुरूविंदर सिंह को फोन पर 50,000 रूपये ट्रांसफर कराया गया। आरोपी गुरूविंदर सिंह द्वारा प्रार्थी को बोला गया है कार्यवाही नही करने हेतु पुलिस द्वारा 80,000 रूपये मांग किया गया है। तुम्हे 30000 रूपये और देना पडेगा कहकर प्रार्थी से 30000 रूपये की मांग करने लगा। प्रार्थी को शंका होने पर घटना की जानकारी थाना सिटी कोतवाली पुलिस को देते हुए आरोपी गुरूविंदर सिंह के विरूद्ध भय में डालकर पैसा उगाही कि रिपोर्ट दर्ज कराने पर थाना सिटी कोतवाली द्वारा धारा 384 भादवि के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चौधरी के नेतृत्व में आरोपी गुरूविंदर सिंह को सदर बाजार के पास घेरा बंदी कर पकडा गया। आरोपी गुरूविंदर सिंह द्वारा पहले पुलिस को गुमराह किया जा रहा था कडाई से पूछताछ करने पर अपना गुनाह कबुल किया गया। आरोपी के कथन के आधार कर घटना में प्रयुक्त मोबाईल जप्त किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई।

error: Content is protected !!
Letest
डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल...