बिलासपुर

लालखदान ब्रिज के नीचे लूट की घटना को अंजाम देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार…. तोरवा पुलिस ने की कार्रवाई

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – राहगीर से मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देने वाले नाबालिग सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने एक मोबाइल और बाइक बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार बलौदा निवासी भोले शंकर चंद्रा 26 अप्रैल को किसी काम से बिलासपुर आया था। जो पैदल पटरी से होकर गतौरा जा रहा था कि लाल खदान ओवर ब्रिज के नीचे दो अज्ञात लड़के उसके रेडमी कंपनी के मोबाइल को लूट कर भाग गए थे। जिसकी लिखित शिकायत प्रार्थी ने तोरवा थाने में दर्ज कराई थी। जिसकी जांच पुलिस कर रही थी। इसी बीच संदेह के आधार पर तोरवा निवासी रवि शंकर पाल और विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा। जिन्होने पुलिस के पूछताछ के बाद अपना जुर्म स्वीकार किया। जिसके कब्जे से पुलिस ने प्रार्थी का मोबाइल और घटना में प्रयुक्त बाइक को बरामद कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक राहुल तिवारी , उपनिरीक्षक दिनेश पुरेना , कमल नारायण शर्मा , आरक्षक लक्ष्मी कश्यप, अशोक चंद्राकर , अजय शर्मा गुना लाल ध्रुव का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल...