सीपत

एनटीपीसी सीपत से रेलवे वैगन के माध्यम से फ्लाई ऐश का परिवहन…. 51 बीटीएपी रेलवे वैगन को हरी झंडी  दिखा कर किया गया रवाना

उदय सिंह

सीपत – एनटीपीसी सीपत ने अपनी उपलब्धियों में एक और अध्याय जोड़ दिया है ।परियोजना प्रमुख विजय कृष्ण पांडे, मुख्य महाप्रबंधक तथा अनिल शंकर शरण, महाप्रबंधक ने फ्लाई ऐश से भरे 51 बीटीएपी रेलवे वैगन को बिरला सीमेंट की मैहर इकाई के लिए हरी झंडी दिखाई। एनटीपीसी सीपत से निकली ये 3000 मैट्रिक टन फ्लाई ऐश पूर्णतः सुरक्षित रेल मार्ग से मैहर सीमेंट इकाई में पहुंचेगी और राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनेगी। ज्ञात हो कि एनटीपीसी सीपत हमेशा से ही पर्यावरण हितैषी कार्यों के लिए प्रयासरत रही है और विद्युत निर्माण से उत्पन्न हुई राखड़ के शत प्रतिशत उपयोग के लिए प्रतिबद्ध है। वर्तमान में एनटीपीसी सीपत के राखड़ का मुख्य उपयोग राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण में हो रहा है।

एनएचएआई की विभिन्न परियोजनाओं जैसे कि बिलासपुर पथरापाली मार्ग, बिलासपुर – ऊर्गा मार्ग, रायपुर – विशाखापत्तनम मार्ग, दुर्ग – आरंग बायपास आदि में एनटीपीसी सीपत ने विगत वर्षों में लगभग 90 लाख मीट्रिक टन ऐश की आपूर्ति की है और लाखों लोगों के लिए सुरक्षित और तीव्र राजमार्गों के निर्माण में सहभागिता की है।इसी दिशा में रेलवे वैगन से राखड़ की आपूर्ति के लिए यह एक अभिनव पहल है। प्रथम रेलवे वैगन की रवानगी अभी परीक्षण स्तर पर है। परीक्षण के दौरान विभिन्न तकनीकी मानकों को संग्रह कर दीर्घकालीन योजना बना कर सतत रूप से राखड़ की आपूर्ति रेल मार्ग से करने का प्रयास किया जाएगा।

रेल मार्ग से राखड़ का परिवहन सस्ता, सुरक्षित और पर्यावरण हितैषी है। इस परीक्षण को सफलता पूर्वक संपन्न करने में विजय कृष्ण पांडे मुख्य महाप्रबंधक और अनिल शंकर शरण महाप्रबंधक के दिशा निर्देशों का अमूल्य योगदान रहा। उन के निर्देशों पर विभिन्न विभागों ऐश यूटिलाइजेशन, ऐश हैंडलिंग, एमजीआर और सीएचपी ने दिन रात आपसी सहयोग से कार्य किया।

error: Content is protected !!
Letest
सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो...