रायगढ़

तालाब के नीचे कीचड़ में सनी मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश… जांच में जुटी पुलिस

रमेश राजपूत

रायगढ़ – थाना कोतरारोड में ग्राम कोटवार उत्तरादास महंत निवासी बरमुड़ा द्वारा गांव के बड़े तालाब के नीचे नाला कीचड़ में एक अज्ञात पुरुष का शव पड़े होने की सूचना दी । सूचना पर कोतरारोड पुलिस जांच के लिए ग्राम बरमुडा पहुंची । जहां नाला कीचड़ा में मृतक अज्ञात पुरुष उम्र करीब 40-45 वर्ष का शव पड़ा मिला । शव में किसी जगह चोट, खरोच का निशान नहीं दिखा । शव के कुछ दिन पुराना होने से शरीर में कीड़े लग गए थे, मृतक “Nike” कंपनी का स्लेटी कलर का नेकर (चड्ढा) पहना हुआ है । मृतक की पहचान एवं उसके वारिसानों का पता लगाने जांचकर्ता पुलिस अधिकारी द्वारा आसपास गांव में मुनादी कराया गया, मृतक का पता नहीं चला है । मामले में कोतरारोड़ पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर शव को मरच्युरी में रखवाया गया है । कोतरारोड़ पुलिस द्वारा जिले और आसपास के थानों को अज्ञात शव मिलने की सूचना दी गई है कि वे अज्ञात मृतक से उनके थाने के गुम इंसान चेक कर मिलान होने पर सूचित करें । साथ ही मृतक के पहचान के लिए विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप में मृतक के फोटोग्राफ्स शेयर कर मृतक की पहचान होने पर कोतरारोड़ थाना प्रभारी के मोबाइल नंबर – 9479193211 में सूचित करने की अपील की गई है ।

error: Content is protected !!
Letest
डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल...