जांजगीर चाँपा

संदिग्ध हालत में मिली पति पत्नी की लाश, बाहर से बंद था दरवाजा….दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना

डेस्क

जांजगीर-चाम्पा – बलौदा थाना क्षेत्र के लेवई-नवापारा गांव में घर के भीतर पति और पत्नी की लाश मिली है, दोनों की लाश, 3 दिन पुरानी बताई जा रही है, बदबू आने के बाद ग्रामीणों और कोटवार ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है, दोनों की मौत किस वजह से हुई है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है, दोनों शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, पीएम रिपोर्ट से मौत के कारण का पता चलेगा, पुलिस ने परिजन का बयान लिया है, हालांकि, जिस तरह घर का दरवाजा बाहर से बंद था, उससे मामला संदिग्ध हो गया है। दरअसल लेवई-नवापारा गांव में 65 साल के बुजुर्ग रघुवर ओगरे, अपनी तीसरी पत्नी रूखमणी ( 35 वर्ष ) के साथ रहता था.

आज सुबह बदबू आने पर ग्रामीणों ने खिड़की से झांककर देखा तो खाट पर पति और पत्नी की लाश पड़ी हुई थी, ग्रामीणों ने तत्काल बलौदा पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, घटना की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी मधुलिका सिंह भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर परिजन से घटना की जानकारी ली,

मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही पति-पत्नी की मौत के कारण का पता चल सकेगा।

error: Content is protected !!
Letest
डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल...