बिलासपुर

बिलासपुर रेलवे स्टेशन में फिर 10 किलोग्राम गाँजे के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार…. जीआरपी एंटी क्राइम टीम ने की कार्रवाई

रमेश राजपूत

बिलासपुर – ट्रेन के माध्यम गाँजा तस्करी के लगातार मामले पकड़े जा रहे है, बावजूद इसके गाँजा तस्कर लगातार तस्करी को अंजाम दे रहे है। एक बार फिर 1 आरोपी को पकड़ा गया है जिससे 10 किलोग्राम गाँजा जप्त किया गया है। ग़ौरतलब है कि जी आर पी एंटी क्राइम टीम द्वारा रेलवे स्टेशन बिलासपुर में रात्रि चेकिंग के दौरान प्लेट फ़ार्म नंबर 4,5 रायपुर छोर तरफ़ 1 व्यक्ति नाम कल्पेश पाटिल पिता सुरेश गोरख पाटिल उम्र 26 वर्ष पता धुली मुंबई को पकड़ा है जो ट्रेन के इंतज़ार में प्लेट फ़ार्म नंबर 4,5 में बैठा था जो चेकिंग के दौरान पूछने से अपने आप को मुंबई पुलिस में स्पेशल टास्क फ़ोर्स में होना बताया जवाब सही नहीं मिलने पर उसके बैग की तलाशी लिया ली गई, जिसमे 10 किलो ग्राम गाँजा क़ीमत 200000/-रू. मिला, जिसने पूछताछ में बताया कि वह गाँजा उड़ीसा से मुंबई ले जा रहा था। जिसे पकड़ कर बिलासपुर थाना जीआरपी को सुपुर्द किया जहां धारा 20(B) NDPS ACT के तहत कार्यवाही कर मान.न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्यवाही में बिलासपुर प्रभारी स उ नि भोला नाथ मिश्रा स्टाफ़ एवं जी.आर.पी. एंटी क्राइम टीम के आरक्षक मन्नु प्रजापति, संतोष राठौर, सौरभ नगवांसी का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...