मस्तूरी

खबर का असर :- गौठान में 3 मवेशियों की मौत का मामला…जिला प्रशासन की टीम पहुँची जांच में, मौके से गायब कर दिए गए मवेशियों के शव

उदय सिंह

बिलासपुर – जनपद पंचायत मस्तूरी के ग्राम पंचायत भटचौरा में 2 दिनों पहले गौठान में 3 मवेशियों की मौत हो गई थी, मामले में जानकारी मिली है रविवार को जिला प्रशासन की टीम मौके पर जांच में पहुँची थी और सभी पहलुओं पर जांच कर रही है, हालांकि यह बात भी सामने आई है कि उन्हें मौके पर कोई भी मवेशी के शव नही मिले है।

जिससे साफ तौर पर समझा जा सकता है कि टीम के पहुँचने से पहले ही मवेशियों के शवों को गायब कर दिया गया है। ग़ौरतलब है कि ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान में धान के फसल की बुआई पूरी हो गई है और पौधे बढ़ने लगे है जिसको मवेशियों से बचाने गाँव स्तर पर ही पिछले दिनों बैठक हुई थी जिसमे निर्णय लिए गए थे जिसमे मवेशियों को गोठान में रखने व देखभाल के लिए अलग अलग समूहों को लगाया गया था।

उन्होंने बताया कि लगातार हुई बारिश के कारण मवेशी बीमार पड़ने लगे। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत स्तर पर छत्तीसगढ़ सरकार की योजना के तहत गोठान तो बना दिया गया है परन्तु मवेशियों की समुचित व्यवस्था नही की गई जिससे ऐसी घटनाएं हो रही है।

एसडीएम ने दिए जांच के निर्देश…

मामले में मस्तूरी एसडीएम बजरंग सिंह वर्मा ने कहा कि भटचौरा के गौठान में मवेशियों के मरने की जानकारी मिली है जिसकी रिपोर्ट तैयार करने पटवारी को निर्देशित किया गया है, साथ ही पशु चिकित्सको की टीम भी मौके में गई थी बीमार मवेशियों की जांच की गई है मामले की पूरी जानकारी के बाद ही कार्यवाही की जाएगी।

गौठान में नही मिला मवेशियों का शव…

मामले में पशुधन विकास विभाग के चिकित्सक भी मौके पर पहुँचे थे, जिन्हें पोस्टमार्टम करने शव ही नही मिले, प्रभारी अधिकारी पशुधन विकास विभाग, मस्तूरी डॉ यशवंत डहरिया ने कहा कि मैं छुट्टी में हु फिर भी सूचना मिलने पर हमारी टीम मौके में पहुँची थी जो मृत मवेशियों का पोस्टमार्टम करती परन्तु गौठान में कोई भी मृत मवेशी नही मिला है जानकारी मिली है की मृत मवेशियों के शव बुरी तरह से सड़ जाने पर पंचायत वाले जमीन में दफन कर दिए थे।

error: Content is protected !!
Letest
डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल...