बिलासपुर

बकरी-बकरा चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार…अन्य साथियों की तलाश जारी, कब्जे से बिक्री रकम जब्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना चकरभाठा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेवार एवं ग्राम सारधा में बकरी-बकरा चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने कुल 37 नग बकरी-बकरा चोरी की वारदात को अंजाम दिया था, जिनकी कुल अनुमानित कीमत 77 हजार रुपए बताई जा रही है। मामले में प्रार्थी द्वारा 15 मार्च 2026 को थाना चकरभाठा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि अज्ञात चोरों ने उसके पशुधन को चोरी कर लिया है। रिपोर्ट मिलते ही पुलिस टीम का गठन कर आरोपियों की पतासाजी शुरू की गई। जांच के दौरान घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसके आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई। पुलिस ने हेमराज उर्फ हेमू उर्फ राहुल साहू 18 वर्ष और नजीर खान उर्फ मजीद खान 20 वर्ष दोनों निवासी ग्राम चिलहाटी, थाना सरकंडा, को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। जांच में यह भी सामने आया कि चोरी किए गए कुछ बकरों को आरोपियों ने दुकान में काटकर बेच दिया था। पुलिस ने बिक्री से प्राप्त 4000 रुपए नगद राशि जप्त की है। बाकी चोरी किए गए पशुओं की तलाश जारी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेज दिया है। वहीं, इस मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ?