पचपेड़ी

युवक ने फोन कर बताया किसी ने स्प्राइट में जहर मिलाकर पिलाया…पुलिस और परिजन पहुँचे तो बिगड़ चुकी थी तबियत, मामला संदिग्ध, पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र के सोन लोहर्सी निवासी युवक दीपक केंवट ने सुबह 11:30 बजे फोन पर अपने भाई को बताया कि किसी व्यक्ति ने उसे स्प्राइट में जहर मिलाकर पिला दिया है वह कुदरिपारा के पास है, युवक के पिता लक्ष्मीनारायण केंवट और अन्य युवक को ढूंढने निकले जिन्हें रास्ते मे डायल 112 के जवान भी मिले जिन्होंने मिलकर जब युवक को चिसदा के पास देखा तो युवक की हालत खराब थी और पास ही उसकी बाइक खड़ी थी, युवक बेहोशी की हालत में था, जिसे तत्काल डायल 112 ने मस्तूरी हॉस्पिटल पहुँचाया जहाँ से युवक को बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है,

युवक के बेहोश होने की वजह से घटना कैसे हुई यह पता नही चल पाया है, वही पुलिस भी उसके ठीक होने का इंतजार कर रही है, बहरहाल यह पूरी घटना संदिग्ध है क्योंकि युवक किसके साथ था, क्या कर रहा था और उसने क्या पीया और क्यो पीया ऐसे कई सवाल है। फ़िलहाल पुलिस ने युवक के पिता की रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ़ धारा 328-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,