बिलासपुर

12 वीं के होनहार छात्र ने आखिर क्यो लगाई फांसी ?…क्या रही होगी वजह, परिजनों ने बताया प्रतियोगी परीक्षाओं की कर रहा था तैयारी,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – बीती रात अज्ञात कारणों से 12 वी पढ़ रहे एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत टिकरापारा का है। जहां किराए के मकान में रहकर जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ में रहने वाला वैभव साहू ने उक्त मकान में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि 18 वर्षीय वैभव साहू संदीपनी पब्लिक स्कूल में बारहवीं कक्षा का छात्र था। जो यहां टिकरापारा में किराए पर रूम लेकर रहता था।परिजनों ने बताया कि शनिवार को उसके स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन था।

जिसमें शामिल होने के लिए वैभव स्कूल गया था। फिर रात में घर आकर उसने फांसी लगा ली। परिजनों ने बताया कि शनिवार को जब वो स्कूल में था, तब उनकी बात हुई थी। जिसके बाद रात करीब 10 बजे उन्होंने वैभव के मोबाइल पर फोन लगाया। लगातार घंटी बज रही थी। लेकिन, उसका फोन रिसीव नहीं हुआ। इससे घबराए परिजन पामगढ़ से बिलासपुर उसके रूम आ गए। यहां पता चला कि उसकी लाश फंदे पर लटक रही है। उन्होंने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी।

जहा पुलिस ने पंचनामा की कार्यवाही कर डेड बॉडी को पीएम के लिए भेज दिया है। मृतक छात्र वैभव के पिता धर्मेंद्र साहू ने कहा कि उनका बेटा पढ़ाई में बहुत होशियार था और वो सीजी पीएससी और यूपीएससी की तैयारी भी कर रहा था। वैभव में कोई ऐब भी नहीं था, जिससे वो सुसाइड करे। उन्होंने अपने बेटे की मौत पर न्याय की मांग करते हुए पुलिस अफसरों से निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। ताकि, बेटे की मौत के सही कारणों का पता चल सके।

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...