बिलासपुर

डायल 112 के क्विक रिस्पांस से फिर बची एक युवक की जान…अज्ञात कारणों से युवक ने किया ज़हर का सेवन, तीन मिनट में मौके पर पहुँची 112,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – डायल 112 के द्वारा छ ग में जनकल्याण एवं आपातकालीन सेवा के द्वष्टिकोण से लगातार कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में रायपुर कमांड सेंटर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खैरा निवासी लखेश्वर भार्गव पिता देवनारायण उम्र 35 वर्ष ने अज्ञात कारणों से जहर सेवन कर लिया हैl सीपत डॉयल-112 फरिश्ता बनकर 03 मिनट के अंदर कॉलर के घर पहुंची जहां एक युवक बिस्तर पर बेहोश पड़ा हुआ था, पूरे बिस्तर पर कीटनाशक फैला हुआ था और कमरे से कीटनाशक की तेज़ बदबू आ रही थी पीड़ित व्यक्ति को अस्पताल ले जाने का कोई साधन नहीं था। मौके पर पहुंची 112 टीम द्वारा अपने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए युवक को तत्काल 112 वाहन से सिम्स हॉस्पिटल बिलासपुर में भर्ती कराया गया डॉक्टरों द्वारा इलाज पश्चात युवक की जान ख़तरे से बाहर होना बताया। इस प्रकार 112 के आरक्षक 1505 संजय विश्वास एवं चालक सुनील काशी की तत्परता एवं फुर्ती से युवक की जान बच सकी। युवक के परिजनों ने डॉयल-112 एवं बिलासपुर पुलिस के इस कार्यप्रणाली की सराहना की है. उन्होंने पुलिस की टीम के प्रति आभार व्यक्त किया है। वही एसपी ने आरक्षक के कार्य की सराहना करते हुए पुरस्कृत किया है।

बिलासपुर पुलिस ने जनता से की अपील..

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर का कहना है कि किसी भी अपराध,अपराधी,घटना, दुघर्टना या किसी भी परिस्थिति में पुलिस की सहायता की जरूरत होने पर बिना किसी झिझक के डायल-112 पर कॉल करें या किसी भी अन्य माध्यम से पुलिस को सूचित करें. बिलासपुर पुलिस आमजन की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहती है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म...