बिलासपुर

बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर कार्यालय ने तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों के पदस्थापना में बड़ा फेरबदल किया है। कलेक्टर द्वारा 8 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के तहत जिले के 18 अधिकारियों को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नई पदस्थापना दी गई है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। जारी सूची के अनुसार प्रकाश चन्द्र साहू को बिलासपुर तहसीलदार से मस्तूरी तहसीलदार बनाया गया है, जबकि आकाश गुप्ता को अतिरिक्त तहसीलदार बिलासपुर से तहसीलदार बिलासपुर की जिम्मेदारी दी गई है। प्रकृति ध्रुव को अतिरिक्त तहसीलदार बिलासपुर से अतिरिक्त तहसीलदार सीपत भेजा गया है। राजेन्द्र भारत को बिल्हा से रतनपुर तहसीलदार बनाया गया है, वहीं लखेश्वर प्रसाद किरण को मस्तूरी से बोदरी तहसीलदार की जिम्मेदारी मिली है। नायब तहसीलदार स्तर पर भी व्यापक बदलाव किया गया है।

शुभांगी गुप्ता को नायब तहसीलदार मस्तूरी से पचपेड़ी, अनिरुद्ध तिवारी को तखतपुर से बिलासपुर और अप्रतिम पाण्डेय को कोटा से बिलासपुर पदस्थ किया गया है। पंकज सिंह को बेलगहना से अतिरिक्त तहसीलदार रतनपुर बनाया गया है। इसके अलावा राहुल साहू को बेलगहना से तखतपुर, राहुल शर्मा को सकरी से बिल्हा तहसीलदार, जबकि विभोर यादव को पदोन्नति के बाद बेलगहना तहसीलदार की जिम्मेदारी दी गई है। टोपलाल सिदार को सकरी से बेलगहना नायब तहसीलदार बनाया गया है। आदेश के अनुसार सोनू अग्रवाल को रतनपुर से सकरी तहसीलदार, अंकित राजपूत को रतनपुर से सकरी नायब तहसीलदार, संदीप साय को बोदरी से सीपत तहसीलदार तथा अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रशासनिक दृष्टि से किए गए इस फेरबदल से राजस्व कामकाज में तेजी आने की उम्मीद है।

error: Content is protected !!
Letest
शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा... 24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क...