रतनपुर

VIDEO: अज्ञात चोरों ने अब दरगाह की दानपेटी की चोरी को दिया अंजाम…. सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए आरोपी

जुगनू तंबोली

रतनपुर – थाना क्षेत्र स्थित आस्था के केंद्र हजरत मूसा शहीद दरगाह में बीती रात अज्ञात 2 आरोपियों ने 3 बजे के करीब लंगर के लिए रखे गए दानपेटी को निशाना बनाया है, जिनकी हरकते परिसर में लगी सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। मामले की शिकायत दरगाह कमेटी रतनपुर के अध्यक्ष मिर्जा अशरफ बेग ने थाने में की है, जिसमें उन्होंने बताया कि 2 मई की रात 3 बजे के करीब 2 आरोपी दरगाह में आते हुए दिख रहे है,

जो बकायदा सिर झुकाकर अंदर जाते है और पूरे दानपेटी को ही उठाकर ले जाते दिख रहे है। अध्यक्ष ने यह भी बताया कि उक्त दानपेटी साल में 2 बार ही खोली जाती है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि बड़ी रकम दानपेटी में रही होगी, फ़िलहाल मामले की शिकायत करते हुए कमेटी ने पूर्व में भी दानपेटी चोरी का हवाला देते हुए, इस चोरी के आरोपियों पर जल्द कार्रवाई की मांग की गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस... कोटा:- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज, रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्निशियन से 9.50 लाख की ठगी..ओडिशा के तीन आरोपी गिरफ्तार, अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग, दो शातिर महिलाएं गिरफ्तार, कोटा:- बिजली खंभे पर काम करते समय ठेका कर्मचारी की करंट से दर्दनाक मौत...सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा...