कोटा

पी एम जनमन आवास योजना से लाभान्वित हुए विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के हितग्राही… बरसों का सपना हुआ साकार

रमेश राजपूत

कोटा – जनपद कोटा के ग्राम उमरिया दादर मे पी एम जनमन आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति (PVTG) समुदाय (बैगा , बिरहोर) को आवास से लाभांवित् किया जा रहा है जिसके तारतम्य मे सुदूर ग्रामीण अंचल मे ग्राम उमरिया दादर के कोलियारी पारा निवासी सुकमोतीन बाई / सुंदर सिंह बिरहोर को आवास से लाभांवित किया गया। पक्के आवास के सपने को अपने दृष्टि मे संजोये न जाने कितने वर्षो से स्वयम के पक्के आवास की चाह मे कच्चे दीवारो से युक्त खपरैल के घर में जीवन बसर हो रहा था योजना से लाभांवित होने के बाद त्वरित रूप से आवास निर्माण कराया गया, साथ ही पक्के घर की खुशी को एक उत्सव के रूप मे मनाया। इसी प्रकार पूरे जनपद के 32 ग्रामो मे इन विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय को पात्रता अनुसार पी एम जनमन आवास योजना ( ग्रामीण) से लाभांवित किया जा रहा है। विदित हो वर्तमान मे कोटा जनपद में 264 आवास की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। निकट भविष्य मे पंजीकृत पात्र परिवारों को इस योजना से लाभांवित किया जाना है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म...