कोटा

चौकीदार की फार्म हाउस में जली हुई मिली थी लाश…पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी, अवैध संबंध बनी हत्या की वजह

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के कोटा थाना क्षेत्र के ओंकार फार्म हाउस के अंदर चौकीदार मृतक रामफल यादव पिता स्व. लखन यादव 48 साल निवासी बेलटुकरी की मृत अवस्था में चारपाई पलंग के अंदर जली हुई लाश मिली थी, सूचना पर थाना प्रभारी व राजपत्रित अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे थे। प्रथम दृष्टया हत्या का अपराध पाए जाने से थाना कोटा में धारा 302 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया, मामले में पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए इस अंधे कत्ल को सुलझाने हेतु निर्देश दिए गए। पुलिस टीम द्वारा विवेचना कार्यवाही दौरान लगातार घटनास्थल गांव में कैंप किया गया । सैकड़ो लोगों से पूछताछ किया जा रहा था एवं आसपास गांव के संदिग्धों एवं ग्रामीणों से भी पूछताछ किया जा रहा था। आसपास की सीसीटीवी फुटेज भी देखा जा रहा था एवं घटनास्थल के टावर डंप, संदिग्ध व्यक्तियों/ संदेहीयों के कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही थी। घटनास्थल के आस पड़ोस के लोगों से पूछताछ दौरान पड़ोसी भगेला केंवट से भी पूछताछ की गई जिसमें वह गोलमोल जवाब देने लगा, मुखबिर सूचना के आधार पर भी उसकी एक्टिविट संदिग्ध लगी।

जिस पर संदेही भगेला केंवट निवासी घोघाडीह से कड़ाई से पूछताछ करने पर अपनी पत्नी के चरित्र शंका पर मृतक रामफल यादव की लोहे की गडासर (चापट) से गले में वारकर हत्या करना एवं साक्ष्य छिपाने के लिए डीजल से मृतक को जला देना स्वीकार किया। आरोपी से हत्या में प्रयुक्त गडासर (चापट), पहने हुए बनियान, डीजल का डब्बा जप्त किया गया है। मामले में आरोपी भगेला केंवट पिता स्व. बहोरन केंवट उम्र 59 साल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने इस बेहतर और प्रभावी कार्यवाही के लिए ज़िले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा नूपुर उपाध्याय और थाना स्टाफ़ की सराहना की है । उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोटा रजनीश सिंह, एसीसीयु निरीक्षक राजेश मिश्रा, प्रधान आरक्षक देवमुन पुहुप,आर. तरुण केसरवानी, वीरेंद्र गंधर्व, थाना कोटा से प्र.आर.रविंद्र मिश्रा,आरक्षक भोप साहू, खेंमंत पाल का सराहनीय योगदान है।

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...