छत्तीसगढ़बिलासपुर

एस पी ने भी जज्बा के जज्बे को किया सलाम, ऐतिहासिक रक्तदान शिविर में खुद भी किया रक्तदान

कार्यक्रम के दौरान आये हुये अतिथियों जिला पुलिस अधीक्षक औऱ निगम कमिश्नर को जज़्बा द्वारा स्मृति चिन्ह द्वारा सम्मानित कर स्वागत किया गया और साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित कलाकार सतीश यादव द्वारा तैयार की गई दोनों की पेंटिंग भी भेंट की गई

उदय सिंह

जज़्बा एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी , धिति फाउंडेशन , जयश्री फाउंडेशन ,टीम ख्वाब , दीनबंधु सहयोग संस्था , ऐड संस्था , रॉयल ब्लड बिलासपुरियन्स …. हर टीम का अपना अपना एक योगदान है बिलासपुर शहर के लिए….

लेकिन रविवार के दिन इन सभी ने एक साथ एक मंच पर एक ही उद्देश्य के साथ मिलकर जो रक्क्तदान शिविर का आयोजन किया वो ना ही पहले कभी बिलासपुर शहर में पहले किसी ने देखा ,ना सुना ….

जी हां हम बात कर रहे हैं जज़्बा टीम के उस रक्तदान शिविर की जिसने आज तक के सभी रिकार्ड्स को तोड़ते हुवे 350 से ज़्यादा यूनिट्स ब्लड इकठ्ठा किया और एक नया इतिहास रच दिया !

2 महीने पहले से मेहनत कर रही शहर भर के युवाओं की टीम जज़्बा का जो लक्ष्य था उसे आखिर उसने हासिल कर लिया, 350 से ज़्यादा रक्तदाताओं को इकट्ठा कर ना सिर्फ़ उनसे रक्तदान करवाया बल्कि हमेशा की तरह कुछ अलग और अनूठा करने के लिए मशहूर जज़्बा ने इस बार यातायात सुरक्षा को थीम बनाते हुये हर ब्लड डोनर को हेलमेट गिफ्ट देते हुये सभी से वचन लिया कि वे सभी हर 3 माह में रक्तदान करके दूसरों की जान बचाएंगे और हेलमेट पहन कर अपनी और अपने अपनो की जान बचाएंगे

कार्यक्रम की शोभा और बढ़ गई जब कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा आये तो कार्यक्रम में अतिथि बन कर थे लेकिन युवाओं का उत्साह देख कर और युवाओं को रक्तदान के डर से निकालने के लिए स्वयं भी रक्क्तदान किया उन्होंने , उन्होंने बताया की ट्रेनिंग के समय उन्हें जब भी किसी की मदद करने का अवसर मिलता था वो हमेशा ज़रूरी काम छोड़ कर भी पहुंच जाते थे ….

कार्यक्रम के अध्यक्षता बिलासपुर नगर निगम कमिश्नर प्रभाकर पांडेय द्वारा की गई !
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पुलिस अधीक्षक ने अपने उद्बोधन में कहा की आज तक मैं जिन कार्यक्रमों में गया हूँ उन सबसे बढ़कर और अतुलनीय कार्यक्रम आज का ये रक्तदान शिविर लगा, मुझे , क्योंकि ये किसी को ज़िन्दगी देने से संबंधित है

उन्होंने कहा कि आज भी थैलासीमिया एक ऐसी बीमारी है जिसका पूरी तरह से सौ प्रतिशत इलाज मेडिकल साइंस के पास भी नहीं है , जज़्बा द्वारा यातायात सुधारने और लोगों को हेलमेट के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज जो रक्क्तदान के बाद रक्तदाताओं को हेलमेट पहना कर और गिफ्ट देकर उत्साह बढ़ाया है ऐसा कदम बिलासपुर शहर में पहले कभी किसी द्वारा नहीं लिया गया है !
इस शानदार कार्यक्रम के लिए सभी संस्थाओं के युवा खासकर जज़्बा टीम और उसके संस्थापक संजय मतलानी प्रशंसा के पात्र हैं

आगे भी आशा करता हूँ कि शहर के युवाओं द्वारा ऐसे जनहित के कार्यक्रम आयोजित किये जाते रहेंगे !

रक्तदान शिविर के साथ ही जज़्बा द्वारा युवाओ और शहरवासियों के लिए थैलासीमिया माइनर जांच की भी सुविधा रखी गई थी जिसमे करीबन 70 लोगों ने अपना ब्लड सैंपल देकर अपनी जांच करवाई !

सुबह 10 बजे शुरू हुआ शिविर भीषण गर्मी को चुनौती देता हुआ सफलता के उस पायदान पर जा खड़ा हुआ जहां आज तक बिलासपुर में तो कम से कम कोई टीम नहीं पहुंचा सकी किसी रक्तदान शिविर को …
जज़्बा के संस्थापक संजय मतलानी ने बताया कि पिछला रिकॉर्ड भी उन्हीं की टीम का था पिछले साल दिसंबर में हुये रक्तदान शिविर मे उन्होंने 250 यूनिट इकट्ठा किया था !
क्यूंकि यह शिविर अंतरराष्ट्रीय थैलासीमिया दिवस से संबंधित था, इसलिए जज़्बा द्वारा बिलासपुर शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के उन अनगिनत थैलासीमिया पीड़ित बच्चों और उनके माता पिता को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया था जिनकी सहायता जज़्बा पिछले काफी वर्षों से करती आ रही है !

कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक रक्तदाता का खयाल रखा गया , उनके स्वल्पाहार की व्यवस्था की व्यवस्था भी वहीं जज़्बा द्वारा की गई थी !
पिछले 2 महीने से कार्यक्रम की सफलता के लिए काम करने वालों में संजय मतलानी , विनय वर्मा , मो. कलाम ,मो. नियाज़ , मो. समीर ,विजय वाधवानी , रितिक सिंह ठाकुर , शिवम सिंह , कृतज्ञ शुक्ला , कमल आर्या , ब्रैंडन डिसूजा , राहुल जिज्ञासी , महेंद्र गुप्ता , उत्तम साहू , मो. आशिफ अली, सारिका यादव , मिताली जैसवाल , सागर सोनी , अभिषेक गुप्ता , मृदु आनंद , परमीत कौर , जीवंत मिश्रा , मनदीप कौर , पंकज ठक्कर, अनुज गंगवानी , शिवम अवस्थी , अमितेश गुप्ता , राजा पांडेय, अभिषेक पाण्डे ,धीरज मिश्रा , संजीव त्रिपाठी , मंजिश सिंह, नितेश पांडेय , सुनिल वाधवानी ,अमन तिवारी ,आशुतोष रत्नाकर , महेन्द्र चतुर्थी , रिचा सिंह , रोमा साहू ,योगेश साहू ,शुभम कश्यप ,सृजन वैष्णव इत्यादि शामिल थे !

error: Content is protected !!
Letest
दस लाख के कर्ज ने ली दो जान! शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, पामगढ़ डबल मर्डर केस का खुलास... दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय... बिलासपुर:- कॉपी ट्रेडिंग के नाम पर सिम्स के डेंटल सर्जन से 6.88 लाख की ऑनलाइन ठगी, 14 लाख का मुनाफा ... बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता में घुसी आटो, मामा-भांजा झुलसे, आग में ... बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी