अम्बिकापुरछत्तीसगढ़

सिंहदेव ने पेश की गुड गवर्नेंस की मिसाल, तपती धूप में निकले स्कूटी से, 11 किमी लंबी सड़क का किया निरीक्षण,

गुणवत्ता को लेकर आमजनों ने काफी शिकायतें की है जिसके बाद गुणवता को देख कर मीडिया से चर्चा के दौरान मंत्री टी.एस. सिंह देव ने कहा है कि सड़क गुणवत्ता की जांच होगी और कार्यवाही भी

उदय सिंह

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंह देव ने आमजनों की शिकायत पर अम्बिकापुर के निर्माणाधीन रिंग रोड के गुणवत्ता की जांच की है। सिंहदेव ने कार से दौरा करने की बजाए तपती दुपहरी में स्कूटी से दौरा किया। स्थानीय लोगों ने भी पहले के निरीक्षणों को देखते हुए कहा था कि चारपहिया से निर्माण की गुणवत्ता का आंकलन नहीं किया जा सकता है।
11 किलोमीटर के निर्माणाधीन रिंग रोड का निरीक्षण गुणवत्ता की जांच सहित जगह जगह पर रुक कर लोगों से नाली, रोड सहित अन्य समस्याओं की जानकारी लेने के साथ ही टी.एस. सिंह देव ने लोगों के सुझाव भी सुने। रोड व नाली की गुणवत्ता और सुधार हेतु सिंहदेव ने अधिकारियों को निर्देशित किया । कई जगह पर रुक कर मंत्री टी.एस. सिंह देव ने रिंग रोड पर धूल से परेशान लोगों को राहत देने के लिए अपने सामने ही सफाई करवाई और निगम के कर्मचारियों को नियमित सफाई हेतु निर्देशित किया।*
11 किमी की रिंग रोड 96 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन है, जून 2018 में इस कार्य पूर्ण होना था, अब भी आधा कार्य ही पूर्ण हो पाया है। गुणवत्ता को लेकर आमजनों ने काफी शिकायतें की है जिसके बाद गुणवता को देख कर मीडिया से चर्चा के दौरान मंत्री टी.एस. सिंह देव ने कहा है कि सड़क गुणवत्ता की जांच होगी और कार्यवाही भी।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश भी नहीं रोक सकी प्रशासन की मुहिम: सुकमा में समय रहते टले दो बाल विवाह, बेटियों का भविष्य हुआ स... रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव, युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा : ऋषभ चतुर्व... बिलासपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 निरीक्षकों के तबादले, कई थानों को मिले नए प्रभारी सीपत:गुड़ी सरपंच पर घर में घुसकर दंपती पर जानलेवा हमले का आरोप...मामले में पीड़ित पक्ष पर ही एफआईआर दर... VIDEO बिलासपुर दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत पर 11 केवी लाइन बनी काल… करंट की चपेट में आने स... VIDEO बिलासपुर: आप प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा हुए सड़क हादसे का शिकार….बाइक सवार को बचाने के दौरान... VIDEO:- रील के चक्कर में मौत को दे रहे न्योता! एजुकेशन हब की सड़क पर सनरूफ से स्टंट, पुलिस अभियान का... बिलासपुर:- भूसे से भरे बेकाबू ट्रक का कहर: 25 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही महिला, शरीर के उड़े चिथड़े,... सावधान! ऑटो में सफर के दौरान गहनों पर रखें नजर... पलक झपकते महिला के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस जां... पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों का आतंक: दो रात में दो दुकानों पर धावा, पुलिस बेअसर... अज्ञात बदमाश दे रहे...