रतनपुर

शराब पीकर कर रहा था चुनाव ड्यूटी, शिकायत पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया निलंबित…

रमेश राजपूत

रतनपुर- नगर पालिका आम निर्वाचन 2019 अंतर्गत नगर पालिका परिषद रतनपुर में मतदान के लिये गठित दल क्रमांक 004 में मतदान अधिकारी क्रमांक 1 के रूप में पवन कुमार पटेल उच्च श्रेणी शिक्षक शासकीय माध्यमिक शाला खरगहना, भरारी, विकासखंड तखतपुर की ड्यूटी लगाई गई थी। इस मतदान दल को मतदान केन्द्र क्रमांक 14 शासकीय उच्च कन्या माध्यमिक शाला भेंड़ीमुड़ा रतनपुर में भेजा गया था। मतदान दिवस को मतदान के दौरान श्री पटेल मद्यपान किये हुये पाये गये। जिसकी पुष्टि हेतु उन्हें आरक्षी केन्द्र रतनपुर के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रतनपुर भेजकर चिकित्सा परीक्षण कराया गया। इस संबंध में रिटर्निंग अधिकारी द्वारा कलेक्टर को रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित कर्मचारी को सौंपे गये दायित्व के निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरतने, आदर्श आचरण संहिता का पालन नहीं करने एवं कर्मचारी भर्ती तथा सेवा शर्तें नियम व आचरण नियम का प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुये उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए कर्मचारी श्री पटेल को निलंबित करने का आदेश दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...