रायगढ़

शादी का मुखौटा दिखाकर पहले युवती से दैहिक शोषण…. फिर ब्लैकमेलिंग, आरोपी हुआ गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को चक्रधरनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार नेतनागर निवासी हरदीप सिंह शेरगिल से प्रार्थिया की पहचान एक शादी समारोह के दौरान अक्टूबर 2022 में हुई थी। जिसके बाद से ही आरोपी प्रार्थिया के पीछे पड़ गया। जब वह रायगढ़ से राउलकेला गई तो वहां भी हरदीप पहुंच गया। जहां दोनों साथ में कुछ फोटो खिंचाए, इन फोटो को रिश्तेदारों को दिखाकर शादी कहीं और नहीं होने दूंगा कहकर प्रार्थिया को आरोपी धमकी देने लगा। जिसके बाद प्रार्थिया उसके डर से अप्रैल 2024 में किराया के मकान में उसके साथ रहने लगी। इस बीच आरोपी लगातार उसके साथ दैहिक शोषण करता रहा। वही जब प्रार्थिया ने आरोपी से शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी हरदीप ने शादी से इंकार कर दिया और उनका फोटो, वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा है। जिसके बाद प्रार्थिया ने मामले की शिकायत चक्रधरनगर पुलिस से की। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल ही आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी चक्रधर नगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर, सहायक उप निरीक्षक नंद कुमार सारथी और स्टाफ की विशेष भूमिका रही है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...