बिलासपुररेल

हर्री एवं खैरखोडरी फाटकों में सीमित ऊंचाई सबवे निर्माण के पूर्व ढलित खण्डों को सफलतापूर्वक स्थापित किया गया

आलोक

रेलवे प्रशासन द्वारा आम लोगों की सुरक्षा एवं संरक्षा के दृष्टिकोण से समपार फाटकों को बंद किये जाने हेतु सीमित ऊंचाई सबवे निर्माण का कार्य किया जा रहा है।इसी कडी में 04 जून को सीआईसी सेक्शन सीआईसी सेक्शन के हर्री यार्ड में स्थित मानवसहित समपार संख्या बीके-41 हर्री फाटक एवं वेंकटनगर यार्ड में स्थित मानवसहित समपार संख्या बीके-47 खैरखोडरी फाटक फाटकों में सीमित ऊंचाई सबवे निर्माण के पूर्व ढलित खण्डों को स्थापित करने का कार्य किया गया। मानवसहित समपार संख्या बीके-41 हर्री फाटक में बाक्स स्थापित करने के लिए प्रातः 06.15 बजे से 13.15 बजे तक 07 घंटे का ब्लाक लिया गया था। इस कार्य को 12.40 बजे पूरा कर लिया गया। इसीप्रकार मानवसहित समपार संख्या बीके-47 खैरखोडरी फाटक में बाक्स स्थापित करने के लिए प्रातः 06.25 बजे से 13.25 बजे तक 07 घंटे का ब्लाक लिया गया था।

इस कार्य को 13.10 बजे पूरा कर लिया गया। मंडल के अधिकारियों के नेतृत्व में कर्मचारियों द्वारा लगनशीलता के साथ त्वरित कार्य करते हुए तय समय से पहले ही उपरोक्त कार्यों को पूरा कर ब्लाक समय की बचत की गई। समपारों पर सीमित ऊंचाई सबवे का निर्माण पूरा होने के पश्चात सडक उपयोगकर्तायों की बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित होगी साथ ही समपार फाटकों में अकस्मात् होने वाली दुर्घटनाएं भी नही होगी।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...