मस्तूरी

मस्तूरी: मवेशी तस्करी को अंजाम देने वाले इक़बाल कुरैशी और साहेबलाल कुर्रे गिरफ्तार…कब्जे से 1 देशी कट्टा और क्रेटा कार बरामद

उदय सिंह

मस्तूरी – मवेशी तस्करी करने वाले तस्करो के विरूद्ध बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में लगातार प्रहार किया जा रहा है। थाना मस्तूरी मे अपराध धारा- छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण, अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 में अपराध पंजीबद्ध किया गया था। मवेशी तस्करों पर हुई कार्यवाही के दौरान पूछताछ में जानकारी मिली कि थाना मस्तूरी के अपराध में इक़बाल कुरैशी एवं साहेब लाल कुर्रे की संलिप्तता है। दोनों आरोपियों की पता तलाश किये जाने के दौरान मुखबीर की सूचना पर ग्राम रिसदा मुख्य मार्ग में साहेब लाल अपने क्रेटा कार से अपने साथी इकबाल कुरैशी के साथ जाने की सूचना पर घेरा बंदी कर दोनों को हिरासत में लिया गया।

आरोपी इकबाल कुरैशी की तलाशी लेने पर उसके पहने कपड़े के अंदर से एक नग देशी कट्टा तथा दो नग जिंदा कारतूस बरामद किया गया ,जिसे मौके पर जप्त किया गया। साथ ही दोनों आरोपियों के मोबाइल को भी जप्त किया गया है। साहेब लाल कुर्रे की क्रेटा कार क्रमांक CG 10 BN 3848 को भी जप्त किया गया । प्रकरण में धारा 25 आर्म्स एक्ट जोड़ा गया है। दोनो आरोपियों को 12.05. 24 को गिरफ्तार कर विस्तृत पूछताछ करने के लिए एक दिन का पुलिस रिमाण्ड लिया गया है उनसे पूछताछ कर उनके अन्य साथियों के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है।

मवेशी तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा और एसडीओपी निमितेश सिंह की सराहना की ।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मस्तूरी रवींद्र अनंत , थाना मस्तूरी स्टाफ, ACCU स्टाफ़ की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,