बिलासपुर

यात्रियों की सुविधा के लिए शहर में जल्द दौड़ेंगी सिटी बसें…कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक में की समीक्षा, योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश

रमेश राजपूत

बिलासपुर- कलेक्टर सौरभ कुमार ने कहा कि मांग आने पर ग्रामीण क्षेत्रों में मजदूरी के काम मनरेगा योजना से तत्काल शुरू किये जायें। स्थानीय स्तर पर पर्याप्त काम मिलने पर लोगों को काम की तलाश में इधर – उधर भटकना नहीं पड़ेगा। कलेक्टर आज यहां मंथन सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक टीएल की बैठक में योजनाओं की समीक्षा करते हुए इस आशय के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने राज्य सरकार की फ्लेगशीप योजनाओं सहित विभागवार योजनाओं एवं टीएल प्रकरणों की गहन समीक्षा की।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ जयश्री जैन, डीएफओ कुमार निशांत, नगर निगम आयुक्त कुणाल दुदावत, एडीएम आरए कुरूवंशी सहित जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर ने बैठक में कहा कि धान एवं गोबर खरीदी की गति बढ़ाया जाये। अधिकारियों ने बताया कि 15 नवम्बर के बाद समितियों में आवक बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए शहर में सिटी बसें जल्दी चलाई जायें। सभी बसे एक साथ नहीं दौड़ पायें तो चरणबद्ध तरीके से सिटी बसें उतारी जायें। निगम आयुक्त ने बताया कि कम्पनी से निगोशिएशन अंतिम चरण पर है। बहुत जल्द कम से कम 7-8 बसें प्रथम चरण में चलाई जायेंगी। कलेक्टर ने धनवंतरी सस्ती दवाई योजना से लोगों को मिल रही लाभ को देखते हुए हर निगम जोन में एक दवाई दुकान खोलने के निर्देश दिए।

फिलहाल निगम की तीन जोन में दुकान संचालित की जा रही हैं। निगम आयुक्त ने बताया कि शेष 5 जोनों के लिए भी स्थल का चिन्हांकन कर लिया गया है। कलेक्टर ने रिकार्ड के अभाव में विशेष पिछड़ी जनजातियों के जाति प्रमाण पत्र बनाने में विलंब को देखते हुए जल्द ग्राम सभा की बैठक आयोजित कर जाति निर्धारण की प्रक्रिया पूर्ण करने को कहा है। कलेक्टर ने डीएमएफ की मदद से पशु चिकित्सा विभाग में एव्हीएफओ की नियुक्ति एक सप्ताह मेें पूर्ण करने को कहा है ताकि लोगों की सेवाएं गोठानों में ली जा सके। बैठक में बताया गया कि पैरादान की मुख्यमंत्री की अपील का अच्छा परिणाम आया है। अभी तक 162 ट्राली से ज्यादा पैरा गोठानों में एकत्रित किये जा चुके हैं।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ... तखतपुर : नहर किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश… कुचली हुई हालत ने बढ़ाई रहस्य की परतें, फॉरेंसिक टीम ज... मस्तूरी ब्लॉक के कई आंगनबाड़ी केंद्रों में होगी सहायिका भर्ती....आवेदन 18 मई तक,