रायपुर

आईपीएस अफसर पर एसीबी की कार्यवाही, 10 से अधिक ठिकानों पर छापा….प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई

रमेश राजपूत

रायपुर –  इस वक्त की बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जिसमें पहली बार छत्तीसगढ़ के आईपीएस अफसर पर एसीबी ने कार्यवाही की है आपको बता दें एन्टी करप्सन ब्यूरो ने छत्तीसगढ़ के ADGP जीपी सिंह के दस से अधिक ठिकानों पर छापा मारा है । जिनमे उनके कुछ सहयोगी भी बताए जा रहे । बताया जा रहा है कि एसीबी की दस अलग – अलग टीमें सुबह 6 बजे जीपी सिंह के घर समेत दस से अधिक ठिकानों पर दबिश दी।

मिली जानकारी के अनुसार विभिन्न शिकायतें की जांच पड़ताल के बाद एसीबी ने पहले उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज किया । फिर कार्रवाई की । बहरहाल , छत्तीसगढ़ में किसी आईपीएस के खिलाफ एसीबी की ये पहली कार्रवाई होगी । राजस्थान समेत दूसरे राज्यों में जरूर कई आईएएस , आईपीएस के यहाँ एसीबी की कार्रवाई हुई है।

कई जिलों में रह चुके है एसपी
जीपी सिंह छत्तीसगढ़ के कई जिलों के एसपी के साथ ही रायपुर , बिलासपुर और दुर्ग रेंज के आईजी रह चुके हैं । वे एसीबी चीफ भी थे । पिछले साल एसीबी से हटाकर सरकार ने उन्हें पुलिस अकेडमी भेजा था ।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म...