बिलासपुर

सरकंडा थाना क्षेत्र में अपराधियों का आतंक… राजकिशोर नगर में 2 छात्रों से मारपीट, ब्लेड से जानलेवा हमला

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – स्थानीय पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी जिले में अपराधिक घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा पा रहा हैं। असामाजिक तत्वों के हौसले इतने बुलंद है। कि वह कभी भी कही भी मारपीट और हत्या के प्रयास जैसे घटना को अंजाम दे रहे है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है जहां 13.04.2024 की देर रात घर जा रहे बाइक सवार युवको पर कुछ असामाजिक तत्वों ने पत्थर और ब्लेड से जानलेवा हमला कर दिया था। जिसकी लिखित शिकायत देविका विहार सरकंडा निवासी चिन्मय तिवारी ने सरकंडा थाने में दर्ज कराई। जहां उसने बताया कि वह पीजीडीएम की पढ़ाई कर रहा है, जो अपने साथी वैभव पाण्डेय के साथ उसके बुलेट में पीछे बैठकर दोनों घर जा रहे थे कि राजकिशोर नगर अनाथ आश्रम काम्पलेक्स के पास रोड में बुलेट की आवाज सुनकर भोलु वर्मा तुलसी आवास, अमन सोनकर दयालबंद, कारी उर्फ राजेन्द्र, बिल्लु निवासी लिगियाडीह व उनके अन्य साथी द्वारा जबरन रास्ता रोककर विवाद शुरू कर दिया गया। जिसके बाद आरोपियों ने उनके ऊपर पत्थर फेकने लगे और वैभव को हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे। साथ ही कारी उर्फ राजेन्द्र द्वारा धारदार ब्लेड से हमला कर वैभव के गले में चोंट पहूंचाया। उसके बाद सभी वहा से भाग निकले। इधर वैभव को आनन फानन में सिम्स हॉस्पिटल ले जाए गया। जहां उसके गले में 14 टाका लगाया गया है। जिसका इलाज वर्तमान में जे जे हॉस्पिटल में किया जा रहा है। इधर इस मामले में सरकंडा पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 307, 341 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...