छत्तीसगढ़बिलासपुर

चुनाव के मद्देनजर बैंक अधिकारियों को मिले निर्देश कि सभी संदिग्ध लेनदेन पर रखे पैनी निगाह

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ संजय अलंग ने मंथन सभाकक्ष में बैंक, रेलवे, इनकम टैक्स, डाक विभाग और आबकारी विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने लोकसभा निर्वाचन में अभ्यर्थियों द्वारा बैंक से वित्तीय लेनदेन के संबंध में निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि बैंक अधिकारी संदेहास्पद जमा और निकासी पर लगातार नजर रखें। एक खाते से दूसरे खाते में कैश के बल्क ट्रांसफर पर भी विशेष ध्यान दें। यदि बैंक अधिकारियों को कोई ट्रांजेक्सन संदिग्ध लगे तो इसकी सूचना तत्काल जिला निर्वाचन कार्यालय को दें। यदि अभ्यर्थी के खाते से एक लाख से अधिक का ट्रांजेक्सन होता है तो इसकी भी सूचना जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराएं। यदि खाते में 10 लाख रुपये अथवा उससे अधिक रकम नगद जमा हो तो उसकी सूचना आयकर विभाग के अधिकारियों को भी दें। यदि कोई व्यक्ति 50 हजार रुपये से अधिक की नगदी के साथ परिवहन करता है तो उसे उस राशि के वैध दस्तावेज साथ में रखने होंगे। लोकसभा निर्वाचन के अभ्यर्थियों को बैंकों में नया खाता खोलना होगा। अभ्यर्थी द्वारा निर्वाचन से संबंधित सभी खर्चे उसी खाते से किये जाएंगे। डॉ अलंग ने आबकारी विभाग के अधिकारियों को निर्वाचन अवधि में मदिरा के अवैध परिवहन पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये।पेट्रोल पंपों में 2 हजार लीटर पेट्रोल और 2.50 हजार लीटर डीजल रिजर्व स्टाक रखने का आदेशकलेक्टर डाॅ संजय अलंग ने जिले के समस्त अनुज्ञप्ति धारी पेट्रोल एंव डीजल पंप संचालकों को आदेश दिया है कि लोक सभा निर्वाचन 2019 के आचार संहिता लागू रहने के अंतिम दिवस तक अपने पेट्रोल पंपों में डेड स्टाक को छोड़कर 2 हजार लीटर पेट्रोल और 2500 लीटर डीजल का रिजर्व स्टाक यथा समय उपलब्ध रखें। अन्यथा आदेश पर्यन्त उक्त मात्रा का उपयोग नहीं किया जा सकेगा। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ...