जांजगीर चाँपा

चोरी करने से रोकने पर सुरक्षाकर्मियों से जानलेवा मारपीट…पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में सीसीआई परिसर से पाइप की चोरी करने पहुँचे आरोपियों ने चोरी करने से रोकने पर सुरक्षाकर्मियों पर जानलेवा हमला कर दिया था, जिसमें पुलिस ने अपराध दर्ज करते ही जांच कर 1 नाबालिग सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी बलवंत सिह चंदेल सीसीआई अकलतरा में गार्ड की नौकरी करता हूं 26/04/2024 को ड्यूटी के दौरान रात करीबन 10/30 बजे कुछ अज्ञात 08 से 10 व्यक्ति सीसीआई कुंवारी गेट के पास पानी के लिए लगा लोहे का पाईप को गड्ढा करके निकाल रहे थे तब प्रार्थी एवं अन्य गार्ड मिलकर उन्हे आवाज देकर रोकने की कोशिश किये तब वे लोग आवाज सुनकर वहां से भाग गये । कुछ समय बाद करीबन रात्रि 11 बजे प्रार्थी अपने अन्य साथी के साथ आल्हा पेट्रोल पंप के पास सीसीआई माईन्स ऐरिया चेक करने गये थे चेक कर जैसे ही वापस आ रहे थे उसी समय आल्हा पेट्रोल पंप के सामने तरौद चौक तरफ से दो कार में वही अज्ञात 08 से 10 व्यक्ति वापस आये और तुम लोग सीसीआई के गार्ड हो पूछे तब प्रार्थी के हां बोलते ही आरोपियों ने सुरक्षागार्डो को गाली देते हुए सीसीआई ऐरिया में आने जाने से रोकते हो कहकर हाथ मुक्का एवं डण्डा से मारपीट किये थे, मारपीट से प्रार्थी व अन्य 04 सुरक्षागार्ड को चोटे आयी थी, रिपोर्ट पर अज्ञात 08-10 आरोपियों के विरूद्व अपराध धारा 147,149,294,506,323 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान मुखबीर से सूचना मिली की दिनांक घटना को आरोपी राजेश रात्रे ,मना कुमार जोगी,सूरज कुर्रे ,नितेश, राकेश कुमार मनहर एवं एक नाबालिग को मनोज टण्डन निवासी मुरलीडीह के सफेद रंग के कार मे घुमते देखा गया था जिसे संदेह के आधार पर हिरासत मे लेकर कडाई से पूछताछ करने पर बताया कि 26/04/2024 के रात करीब 10.30 बजे सीसीआई अकलतरा के माईंस क्षेत्र मे CCI अकलतरा का लोहे का पाइप को चोरी करने के नियत से अपने पास रखे गैती फावडा से आरोपी लोग मिलकर निकाल रहे थे जो वहां के गार्ड द्वारा चिल्लाने से एंव टार्च की रोशनी दिखाने से पहचान लेने के भय से पाइप को वही छोडकर गैती फावडा लेकर भाग गये थे जो भागते समय आरोपी लोग एक राय होकर CCI मे काम करने वाले सुरक्षागार्ड से शराब पीने के लिये पैसे की मांग करते हुये अपने अपने पास रखे गैती,लोहे का फावडा, लोहे का सरिया एवं बास का डंडा से मारपीट किया गया, सुरक्षागार्ड को मर गया है समझकर वहा से भागना बताए, आरोपियो द्वारा अपना अपना जुर्म स्वीकार करने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक दिनेश कुमार यादव,सउनि राजेन्द्र क्षत्रिेय,अरूण सिह प्र.आर.राकेश राठौर,आरक्षक बृजपाल बर्मन ,गौकरण राय,विवेक सिह,दीपक कश्यप,राजकुमार जोशी ,बसंत साहू,संजू रत्नाकर का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार