जांजगीर चाँपा

शौक पूरा करने 3 नाबालिग बने चोर…गिरोह बनाकर विभिन्न क्षेत्रों से उड़ाए 2 बुलेट सहित 4 गाडियां, 4 लाख से अधिक का माल जब्त

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – जिले की अकलतरा पुलिस ने 3 नाबालिग चोरों को पकड़ा है जो गाड़ियों, लैपटॉप, कैमरा आदि की चोरी को अंजाम दे चुके थे, जिनसे 4 से 5 लाख तक का माल पुलिस ने जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार घटना 16.05.24 के 11 से 12 बजे के मध्य घटना स्थल प्रार्थी के घर के सामने कोटमी सोनार में प्रार्थी के एक बुलेट मोटर सायकल को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर ले गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। चोरी जैसे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए तत्काल थाना स्तर से टीम गठित किया गया। प्रकरण की विवेचना के दौरान सूचना के आधार पर नाबालिगों को अलग अलग जगहों से पकड़ा गया है। जिनसे पूछताछ किया गया जो एक साथ घटना समय में घुम घुम कर चोरी करना उक्त चोरी अपने शौक पूरा करने के लिए करना बताए, साथ ही एक साथ तीनों नाबालिग चोरों ने मिलकर कोटमीसोनार, थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम अर्जुनी तथा थाना मुलमुला क्षेत्र के ग्राम करुमहु, लाफार्ज न्यूको कंपनी के सामने, थाना पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम खैराडीह (सहसा) से चोरी करना बताए, जिनसे दो बुलेट मोटर सायकल, एक हीरो एचएफ डीलक्स, घटना में प्रयुक्त एक पल्सर मोटर सायकल तथा एक नग एचपी कंपनी का लेपटाप मय चार्जर तथा दो नग अलग अलग कंपनी का रोटेड केमरा कुल कीमती करीब 4 से 5 लाख को बरामद किया गया। जिन्हें कब्जे में लेकर नाबालिग चोरों को किशोर न्यायालय जांजगीर पेश उपरांत बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा भेज दिया गया है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक दिनेश कुमार यादव थाना प्रभारी अकलतरा, उप निरीक्षक B.L कोसरिया सउनि अरूण सिह, दाऊलाल बरेठ, प्रधान आरक्षक परवेज खान, आर. बृजपाल बर्मन, गौकरण राय, दीपक कश्यप एवम थाना अकलतरा स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार