मस्तूरी

मस्तूरी :- ढाबा संचालक की आलमारी से नगदी और गहने सहित 6.50 लाख रुपए गायब….रिश्तेदार पर ही घटना को अंजाम देने की आशंका

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे पर मोहतरा चौक में संचालित जनता ढाबा संचालक के घर की आलमारी से 3 लाख नगद सहित 6.50 लाख रुपए की चोरी का मामला सामने आया है। जिसमें परिजनों ने एक रिश्तेदार पर ही चोरी का संदेह जताया जा रहा है जो घटना के बाद से ही गायब है। मिली जानकारी के अनुसार जितेंद्र खांडेकर मस्तूरी के मोहतरा चौक में नेशनल हाईवे 49 पर ढाबे का संचालन करता है, जहां ढाबा में ही पूरा परिवार रहता है, जहाँ 18.05.2024 की दोपहर जब प्रार्थी की माँ सरोखन बाई शादी में जाने अपने गहने निकालने आलमारी खोली तो देखा उसमें रखे गहने हार,मंगल सूत्र,झुमका एवं अन्य जेवरात किमती करीबन तीन लाख पचास हजार रूपये तथा जमीन बिक्री का रकम 300000 कुल 650000 रूपये आलमारी में नही था।

जैसे ही परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी हुई सभी सन्न रह गए और एक दूसरे से पूछने लगे कि किसी ने घटना होते कुछ देखा है क्या लेकिन कुछ पता नही चला, लेकिन उन्होंने यह देखा कि उनका रिश्तेदार देव सिंह दिनकर 2 बजे से गायब है, जो पिछले 8 महीने से ढाबे में ही रहकर काम करता था और प्रार्थी के पिता का देखभाल करता था। मामले में प्रार्थी ने इस चोरी के पीछे उसी पर संदेह जताया है, जिसकी तलाश भी की है लेकिन वह फरार है। मामले पुलिस ने देव सिंह दिनकर ऊर्फ घोमो के खिलाफ धारा 380-IPC, 454-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,