जांजगीर चाँपा

घर में सो रहे माँ- बेटे को जहरीले सांप ने काटा…पहले माँ की हुई मौत, अब बेटे ने भी तोड़ा दम

उदय सिंह

बिलासपुर – जांजगीर चाम्पा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोरसी में सर्पदंश से माँ बेटे की मौत हो गई है, जिन्हें जहरीले साँप के काटने के बाद उपचार के लिए बिलासपुर सिम्स लाया गया था। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बोरसी निवासी पूजा कुर्रे अपने 6 साल के बेटे आर्यन कुर्रे के साथ घर मे सोई हुई थी, जहाँ जहरीले साँप ने काट लिया जैसे ही साँप ने काटा बच्चा रोने लगा, जिसे देखने माँ भी उठी तो देखा बिस्तर में साँप है उसने अपने बच्चे को बचाने साँप से संघर्ष किया इसी दौरान साँप ने माँ पूजा कुर्रे को भी काट लिया, घटना की जानकारी रात में ही परिवार के अन्य सदस्यों और मोहल्ले के लोगों को हुई जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए बिलासपुर सिम्स लाया गया, जहाँ देर रात 3 बजे के करीब माँ की मौत हो गई वही आज सुबह 5 बजे के लगभग बेटे आर्यन ने भी दम तोड़ दिया।

परिवार छाया मातम…

ग्राम बोरसी के कुर्रे परिवार में इस सर्पदंश की घटना में माँ और बेटे की मौत से मातम छा गया है, रोजी मजदूरी का काम करने वाले इस परिवार पर दुःखो का पहाड़ टूट गिरा है, जिससे सभी स्तब्ध है, मामले में पुलिस को सूचना दे दी गई है, वही पीएम के बाद शवों को परिजनों को सौप दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार