कबीरधाम

कवर्धा सड़क हादसा:- अब तक 18 मजदूरों की हो चुकी है मौत…4 घायलो का चल रहा ईलाज, सभी एक ही गांव के निवासी

रमेश राजपूत

कवर्धा – सोमवार को कबीरधाम जिले से सामने आई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मृतको की संख्या बढ़ती जा रही है, जहाँ मजदूरों से भरी पिकअप खाई में गिरने से देर शाम तक 18 लोगों की मौत हो चुकी थी, वही 4 घायलो को उपचार के लिए हॉस्पिटल रिफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार घटना कबीरधाम जिले के अंतर्गत कूकदूर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत बंजारीघाट बाहपानी इलाके की है, जहाँ तेंदूपत्ता तोड़कर वापस लौट रही पिकअप वाहन क्रमांक CG 09 JD 5670 गहरे खाई में गिर गई, पिकअप में 25 लोग सवार थे, जिनमें से 13 मजदूरों की मौत मौके पर ही हो गई, वही 9 लोगों को घायल अवस्था मे हॉस्पिटल पहुँचाया गया था,

जिसमें से भी 5 की मौत हॉस्पिटल में हो गई, जिसके बाद 4 घायलो को अन्य हॉस्पिटल रिफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतको में 17 महिलाएं है और 1 पुरुष, वही घायलों में भी 3 महिलाएं और 1 पुरुष है जो सभी ग्राम सेमरा के रहने वाले थे, वही पास ही जंगल मे तेंदुपत्ता तोड़ने गए थे, जो वापस पिकअप में सवार होकर घर लौट रहे थे।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,