बिलासपुर

सिम्स हॉस्टल में एमबीबीएस डॉक्टर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या…. कारण अज्ञात, पुलिस जुटी जांच में,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिम्स हॉस्पिटल परिसर में रविवार को उस वक्त हड़कंप मचा गया। जब हाल ही में एमबीबीएस पास आउट हुई इंटर्न डॉक्टर ने हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही आनन फानन में डॉक्टर को हॉस्पिटल लेकर जाया गया। जहाँ जांच के बाद ड्यूटी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के डॉक्टर भानुप्रिया सिंह 2018 बैच की छात्रा थी। जो जशपुर की रहने वाली थी। वह अंबिकापुर के पीएससी में कार्यरत थी। अभी हाल ही में किसी पारिवारिक कार्यक्रम की वजह से रिश्तेदार के यहां बिलासपुर आई हुई थी।

जहां वह सिम्स में अपने दोस्तों से मिलने के लिए रविवार हॉस्टल आई हुई थी। जिसनें अज्ञात कारणों से 12 बजे के बाद रूम में ही फ़ासी लगाकर आत्महत्या कर दी। जिसकी जानकारी लगते ही हॉस्पिटल के अन्य छात्राओं ने इसकी सूचना अस्पताल प्रबंधन को दी। मामले की सूचना मिलते ही डीन डॉक्टर रमणेश मूर्ति मौके पर पहुंच उक्त घटना को अत्यंत हृदय विदारक बताया है।

मामले में स्थानीय पुलिस को सूचना दे दी गई है। वही आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। हालाकि अब तक डॉक्टर की खुदकुशी की वजह साफ़ नही हो पाई है, फ़िलहाल शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो पायेगी।

error: Content is protected !!
Letest
दुकान के बाहर खूनी खेल! मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में दो हत्यारे गिरफ्तार, ख... गांवों की सड़क, स्वास्थ्य और किसानों पर फोकस: जिला पंचायत की सामान्य सभा में अधिकारियों को मिले सख्त... तकनीकी दिक्कतों से नहीं कटेगा शिक्षकों का वेतन, 15 अगस्त तक पूरी तरह सुधरेगा VSK ऐप : शिक्षा मंत्री ... IIIT हैदराबाद में एडमिशन का झांसा देकर छात्रा से 12 लाख की ठगी...फर्जी कंसल्टेंसी पर एफआईआर दर्ज करोड़ों की नाली बनी आफत: सड़क से ऊंचे निर्माण ने डुबोए वार्ड, जिम्मेदारों पर उठे सवाल "बिल के बोझ तले थमा अंतिम सफर! आदिवासी महिला के शव को अस्पताल में रोके रखने के आरोप से मचा बवाल" रतनपुर: हाइटेंशन तार की चपेट में आया चरवाहा, बकरियों के लिए पत्ती तोड़ते समय दर्दनाक मौत "खाद माफिया के आगे बेबस किसान! बिलासपुर जिले में तिगुने दाम पर बिक रही खाद, मस्तूरी से रतनपुर तक काल... कोटा:- डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या... एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, पुलिस जुटी जांच में, सीपत:- क्या प्रेम प्रसंग बनी मौत की वजह? घर के पीछे बाड़ी में मिली युवक की लाश, गले पर निशान देख हत्...