रायगढ़

कवर्धा हादसे के बाद पुलिस हुई सतर्क…ट्रांसपोर्ट वाहनों में सवारी परिवहन न करने दी जा रही समझाई, होगी सख्त कार्रवाई

रमेश राजपूत

रायगढ़ – माल वाहक वाहनों पर खतरनाक तरीके से यात्री परिवहन को लेकर पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन पर पूर्व में जिले के सभी थानाक्षेत्रों में थाना प्रभारियों ने बैठक लेकर माल वाहक वाहनों के ड्राइवर और वाहन स्वामियों की माल वाहक वाहनों में सवारी नहीं लेने की समझाइश दी गई थी । पिछले दिनों कवर्धा जिले में माल वाहक वाहन में खतरनाक तरीके से यात्री परिवहन पर बड़ी दुर्घटना का मामला सामने आया है जिसे लेकर पुनः पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर आज सभी थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारी ने माल वाहक वाहन चालकों और वाहन स्वामियों की मीटिंग लिया गया ।

थाना प्रभारी ने ड्राइवर व वाहन स्वामी को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे किसी भी स्थिति में माल वाहक वाहनों में सवारी ना ले जावें । अधिकांशत: ग्रामीण क्षेत्रों में शादी या किसी समारोह में जाने के लिए ग्रामीण ट्रैक्टर या माल वाहक वाहन का उपयोग करते हैं, इससे बचा जावें, नाबालिगों को ट्रैक्टर वाहन चलाने ना दें । थाना प्रभारियों ने ड्रायवरों को हिदायत दिया गया कि तेज गति और शराब सेवन कर वाहन चलाते पाए जाने पर सख्त वैधानिक कार्यवाही की जावेगी ।

वाहन चालाकों को जानकारी दिया गया कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों का कोर्ट में नियमानुसार भारी जुर्माना किया जा रहा है, शराब पीकर वाहन ना चलावें । बैठक में वाहन चालकों को “गुड सेमेटेरियन” की भावना से किसी वाहन से दुर्घटना हो जाने पर घायलों को अस्पताल पहुंचाने तथा अस्पताल व पुलिस को सूचना देने प्रेरित किया गया ।

पुलिस टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में मुनादी कर अपील कर रही है कि माल वाहक वाहनों पर यात्रा ना करें । वहीं कई थानाक्षेत्रों में माल वाहक वाहनों पर सवारी ले जा रहे, वाहन चालकों पर कार्रवाई भी की गई है ।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा:- बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई...एक युवक की मौत, सिविल लाइन पुलिस की हिरासत में आरोपी का हंगामा... ब्लेड से खुद पर किए वार, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल VIDEO:- रतनपुर और मस्तूरी में ACB का छापा, पटवारी और बिजली विभाग का क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ... रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पर सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप....पीड़ित ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार चाकू की नोक पर युवक का अपहरण...50 हजार रुपये फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला, तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक युवक की मौत...दो युवक घायल, तिफरा क्षेत्र में फिर ... मेरी बहन को इंसाफ दिलाइए... संदिग्ध मौत के बाद एक भाई ने उठाए सवाल, ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कार्रवाई के नाम पर डराकर पांच लाख रुपये वसूलने का आरोप...तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, नकली सोने की माला दिखाकर 3 लाख की ठगी...जनरल स्टोर संचालक फंसा शातिरों के जाल में, चखना दुकान के बाहर से ब्रेजा कार की चोरी....नींद में सोया था मालिक, चोर चाबी निकालकर ले गया कार