रायगढ़

कैमरा किराए में लेकर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार… पुलिस ने पकड़ा अनोखा मामला

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – किराए पर कैमरे को लेकर दुगने दाम वसूलने वाले धोखाधड़ी के आरोपी को जूटमिल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है।कैदीमुडा वार्ड में रहने वाले हरि गोस्वामी ने थाने में धोखाधड़ी कि शिक़ायत दर्ज कराते हुए बताया कि
रेलवे बंगलापारा निवासी शिवम चौहान की उससे जान पहचान थी। जिसपर 26 जून 2024 को शिवम चौहान एक कैमरा 1000 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से किराए में लेकर गया था। उसके बाद और कैमरे की आवश्यकता बताने पर हरि गोस्वामी अपने परिचित के फोटोग्राफर से 02 नग कमरे की व्यवस्था कर ₹1000 प्रतिदिन के हिसाब से किराए पर दिया था। हरि गोस्वामी को कैमरे की आवश्यकता पड़ने पर शिवम चौहान से कैमरे वापस करने बोला तो शिवम आज कल कहकर टालमटोल किया। इसी बीच हरि गोस्वामी को जानकारी मिली कि शिवम चौहान एक और फोटोग्राफर से 400 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से कैमरा किराया पर लिया है जिसे उसने पुसौर में कंप्यूटर दुकानवाले को 1400 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से किराए में दे रखा है । जालसाज शिवम चौहान से कैमरा मांगने पर कैमरा वापस नहीं किया।

जिसके बाद प्रार्थी ने मामले कि शिकायत थाने में दर्ज कराई। इधर आरोपी की पतासाजी कर पुलिस ने आरोपी शिवम चौहान उर्फ पिंटू को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। जिसपर उसने हरि गोस्वामी, राजीव चौहान तथा ओमप्रकाश साहू से लिए गए 04 नग DSLR कमरे में से 02 को पुसौर के भानु कंप्यूटर को 1400 रुपए और दो को अपने परिचित टीकाराम बर्मन को 1200 रुपए किराए पर देना स्वीकार किया। मामले में पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है वही उसके कब्जे से 04 नग डीएसएलआर कैमरे बरामद कर लिया है। उक्त मामले में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज के हमराह आरोपी पतासाजी गिरफ्तारी में प्रधान आरक्षक दिलदार कुरैशी, आरक्षक सुशील यादव और जितेश चौहान की अहम भूमिका रही है।

error: Content is protected !!
Letest
शादी समारोह में फिर बवाल.... बारातियों पर पथराव, कई घायल, पुरानी रंजिश बनी वजह, ऑटो ले जाने के विवाद में बवाल...माँ-बेटे पर ईंट और बेल्ट से हमला, दबंगो की गुंडागर्दी राजधानी में फिर चाकूबाजी की हवा...पुरानी रंजिश में युवक की गला रेतकर हत्या, 2 नाबालिग सहित 4 आरोपी ग... बिलासपुर:- मामूली विवाद के बाद खूनी संघर्ष... योजना बनाकर आरोपियों ने किया जानलेवा हमला, 7 नाबालिग स... सही दवा-शुद्ध आहार अभियान में सख्ती... 15 दवा दुकानों पर छापा, गड़बड़ियों पर नोटिस जारी पुलिस दफ्तर में जहर पीकर बनाया दबाव... युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म....आरोपी गिरफ्तार बांधा तालाब को बार-बार फोड़ने का आरोप...जल संकट से जूझ रहा ग्राम चौहा, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची शि... सड़क निर्माण में मनमानी या भ्रष्टाचार ?... मस्तूरी जनपद क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की सड़क गुणवत्त... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी से लापता छात्र नागपुर में मिला...ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में भागा था हॉस्टल स...