बिलासपुर

सरकंडा थाना क्षेत्र में अपराधियों का आतंक… राजकिशोर नगर में 2 छात्रों से मारपीट, ब्लेड से जानलेवा हमला

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – स्थानीय पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी जिले में अपराधिक घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा पा रहा हैं। असामाजिक तत्वों के हौसले इतने बुलंद है। कि वह कभी भी कही भी मारपीट और हत्या के प्रयास जैसे घटना को अंजाम दे रहे है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है जहां 13.04.2024 की देर रात घर जा रहे बाइक सवार युवको पर कुछ असामाजिक तत्वों ने पत्थर और ब्लेड से जानलेवा हमला कर दिया था। जिसकी लिखित शिकायत देविका विहार सरकंडा निवासी चिन्मय तिवारी ने सरकंडा थाने में दर्ज कराई। जहां उसने बताया कि वह पीजीडीएम की पढ़ाई कर रहा है, जो अपने साथी वैभव पाण्डेय के साथ उसके बुलेट में पीछे बैठकर दोनों घर जा रहे थे कि राजकिशोर नगर अनाथ आश्रम काम्पलेक्स के पास रोड में बुलेट की आवाज सुनकर भोलु वर्मा तुलसी आवास, अमन सोनकर दयालबंद, कारी उर्फ राजेन्द्र, बिल्लु निवासी लिगियाडीह व उनके अन्य साथी द्वारा जबरन रास्ता रोककर विवाद शुरू कर दिया गया। जिसके बाद आरोपियों ने उनके ऊपर पत्थर फेकने लगे और वैभव को हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे। साथ ही कारी उर्फ राजेन्द्र द्वारा धारदार ब्लेड से हमला कर वैभव के गले में चोंट पहूंचाया। उसके बाद सभी वहा से भाग निकले। इधर वैभव को आनन फानन में सिम्स हॉस्पिटल ले जाए गया। जहां उसके गले में 14 टाका लगाया गया है। जिसका इलाज वर्तमान में जे जे हॉस्पिटल में किया जा रहा है। इधर इस मामले में सरकंडा पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 307, 341 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन अलर्ट...छापेमारी जारी, एक दुकान से 78 सिलेंडर ज... बिलासपुर:- दुल्हन लेकर लौट रही स्कॉर्पियो हुआ हादसे का शिकार, दूल्हा-दुल्हन घायल न्यायालयीन कार्य से तौबा करने वाले बाबू पर गिरी निलंबन की गाज, आदेश की अवहेलना कर जवाब नही देने से ख... दहेज के दंश ने निगल ली फिर एक नवविवाहिता की जिंदगी...पति समेत चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर के शातिर चोर जांजगीर में दे रहे थे वारदात को अंजाम.... 9.54 लाख के माल के साथ तीन आरोपी गिर... रतनपुर में युवक से चाकू की नोक पर लूट.. दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम, पुलिस ट्रांसफर: बिलासपुर में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला...एसएसपी ने जारी किए आदे... शिक्षक की शर्मनाक करतूत: दही मांगने के बहाने घर में घुसकर छात्रा से की छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार निलंबित सहायक ग्रेड-2 विकास तिवारी फिर जांच के घेरे में....डीईओ ने बनाई तीन सदस्यीय टीम महाराणा प्रताप चौक में मोबाइल झपटमारी, तीन अज्ञात युवकों ने दिया घटना को अंजाम,