बिलासपुर

असिस्टेंट प्रोफेसर के सुने मकान का टूटा ताला…लाखों के सोने चांदी की ज्वेलरी की हुई चोरी,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर के कोनी थाना क्षेत्र में अरपा ग्रीन कालोनी निवासी असिस्टेंट प्रोफेसर के सोने मकान में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर लाखों के सोने चांदी के जेवरात पर अपना हाथ साफ किया है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुघासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर सूर्यभान सिंह अरपा ग्रीन कालोनी में निवास करते है जो बीते 24.05.2024 को अपने परिवार सहित बाहर अपनी बहन के घर गए थे, जिन्हें 26.05.2024 को उनके पड़ोसी ने घर में चोरी होने की आशंका व्यक्त करते हुए फोन पर सूचना दी,

जिस पर जब वह वापस घर लौट कर देखे तो पाया मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और अंदर सामान फैला हुआ है, आलमारी भी खुली हुई है। वही कमरे में रखे बैग जिसमें एक तोला सोने का चुडी,डेढ तोला सोने का हार,ढाई तोला सोने का चैन,अंगुठी सोने का 07 नग,झुमका एक जोडी,कान के टाप्स एक जोडी,मंगलसुत्र एक नग,कान का बाली दो जोडी,नथिया एक नग सोने की ,मांग टीका एक नग सोने का पायल चांदी का चार नग बडा,

चांदी का मछली एक नग,चांदी का सिक्का तीन नग,चांदी का हार एक नग जिसकी कीमत लाखों में है गायब है, मामले की शिकायत प्रार्थी ने कोनी थाने में दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 380-IPC, 457-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खेत से लौटे परिजनों के उड़े होश, घर में फांसी के फंदे पर झूलती मिली बेटी, करही गोलीकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार... अवैध रेत कारोबार की रंजिश में रची गई थी आयुष कश्यप की हत्या... तखतपुर:- बेलसरी के पास दर्दनाक सड़क हादसा...बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, कोटा :- तालाब में मिली नवजात बच्ची की लाश....जन्म छुपाने के लिए फेंके जाने की आशंका VIDEO बिलासपुर: रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल…एसएसपी ने सरकंडा थाने के प्रधान आरक्षक को किया सस्पेंड... VIDEO:-बीजेपी प्रशिक्षण शिविर में बिगड़ी तबीयत…छग योग आयोग अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का कार्डियक अरेस... शेयर मार्केट और जुए की लत ने बनाया 19,21 लाख गबन का आरोपी, अकलतरा पोस्ट ऑफिस का सहायक डाकपाल गिरफ्ता... कोटा:- बाइक पर घुमाने का झांसा देकर 10 साल की नाबालिग से दुष्कर्म, पीड़िता की आपबीती सुन पुलिस ने लिय... डिजिटल अरेस्ट गैंग के करीब पहुँची पुलिस... 1 करोड़ की साइबर ठगी में पिता-पुत्र गिरफ्तार, 2% कमीशन पर... न्यायधानी में बिक रही ब्राउन शुगर, हेरोइन और प्रतिबंधित कफ सिरप...पुलिस की छापेमारी से हुआ खुलासा, 2...