कोटा

महिलाओं से अंगूठा लगवाकर लोन रकम की धोखाधड़ी…2.60 लाख रुपए लेकर भागा था आरोपी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में पुलिस लगातार धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ़ कार्यवाही कर रही है । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर लगातार धोखाधड़ी करने वाले अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। ग़ौरतलब है कि थाना कोटा में प्रार्थी हीरालाल साहू, भारत फाइनेंस कोटा ने 04.04.2024 को रिपोर्ट दर्ज कराया की इनके ब्रांच का कर्मचारी रूपेश चंद्रा , बैंक के 14 क्लाइंट के करीब 260723 रुपए लोन के एवं फाइनेंस के रकम को धोखाधड़ी कर लेकर भाग गया है। रिपोर्ट पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। आरोपी अपने ठिकाने से फ़रार चल रहा था , थाना प्रभारी कोटा को मुखबिर से सूचना मिला कि आरोपी रूपेश उर्फ पंकज चंद्रा लोरमी बस स्टैंड के आसपास है सूचना पर तत्काल पुलिस टीम भेज कर घेराबंदी कर आरोपी रूपेश उर्फ पंकज चंद्रा को कब्जे में लेकर थाना लाकर पूछताछ के दौरान भारत फाइनेंस एवं अशिक्षित महिलाओं के अंगूठा लगवा कर लोन के पैसे को लेकर जमा करने के नाम पर धोखाधड़ी कर धोखाधड़ी के रकम को अपने घर निर्माण में खर्च करना बताया। आरोपी रूपेश उर्फ पंकज चंद्रा पिता अमृतलाल चंद्रा उम्र 23 साल निवासी टिक्की थाना मरवाही को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रजनीश सिंह, प्र. आर. रविंद्र मिश्रा, आरक्षक चंदन मानिकपुरी, संजय श्याम का सराहनीय योगदान है।

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...