मस्तूरी

मस्तुरी शूटआउट: शहर से जुड़ा कनेक्शन…दो और आरोपी गिरफ्तार…1 पिस्टल और 1 देशी कट्टा, कारतूस भी बरामद,

उदय सिंह

बिलासपुर – मस्तुरी क्षेत्र में हुए चर्चित शूटआउट मामले में बिलासपुर पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के नेतृत्व में चल रही सतत कार्रवाई के तहत पुलिस ने षड्यंत्र में शामिल दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल 09 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। थाना मस्तुरी में दर्ज अपराध क्रमांक 736/25 धारा 109, 3(5), 61(2) बी.एन.एस. एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं देवेश सुमन उर्फ निक्कु सुमन 24 वर्ष निवासी ग्राम मोहतरा और अकबर खान 53 वर्ष निवासी शिव विहार, मोपका चौक सरकंडा।

इससे पहले पुलिस ने मुख्य आरोपी विश्वजीत अनंत सहित अरमान उर्फ बलमजीत अनंत, चाहत उर्फ विक्रमजीत, मोहम्मद मुस्तकीम उर्फ नफीस, मोहम्मद मतीन उर्फ मोंटू, ब्रायनजीत उर्फ आरजू और एक किशोर को गिरफ्तार किया था। अब तक पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन देशी पिस्टल, दो कट्टा, छह मैगजीन, पांच जिंदा कारतूस, 13 खाली खोखे और पांच मोबाइल फोन जब्त किए हैं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी विश्वजीत अनंत और प्रार्थी नितेश सिंह के बीच मस्तुरी क्षेत्र में जमीन के सौदे और राजनीतिक वर्चस्व को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने अपने भाइयों और साथियों के साथ मिलकर नितेश सिंह की हत्या की साजिश रची। घटना 28 अक्टूबर को तब हुई जब नितेश सिंह रोजाना की तरह मस्तुरी जनपद पंचायत कार्यालय के सामने बैठा था। दो मोटरसाइकिलों में सवार नकाबपोश हमलावरों ने वहां पहुंचकर अंधाधुंध फायरिंग की, जिससे नितेश सिंह के साथी राजू सिंह और चंद्रकांत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों का इलाज अपोलो अस्पताल में जारी है। घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित विशेष टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद लगातार जांच और तकनीकी विश्लेषण के दौरान पुलिस ने शहर के 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपियों के बीच हुई बैठकों तथा उनके ठिकानों का पता लगाया। विवेचना के क्रम में पूर्व में गिरफ्तार आरोपी अरमान उर्फ बलमजीत और चाहत उर्फ विक्रमजीत की निशानदेही पर पुलिस ने एक पिस्टल, एक कट्टा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया।

पूछताछ के दौरान नए नाम सामने आने पर देवेश सुमन और अकबर खान को गिरफ्तार किया गया। दोनों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।पुलिस के अनुसार, इस षड्यंत्र में शामिल अन्य व्यक्तियों की भी पहचान कर ली गई है, जिनकी तलाश जारी है। इसके अलावा, कई आरोपी पहले से ही गंभीर अपराधों में संलिप्त पाए गए हैं। इस प्रकरण में अब संगठित अपराध की धारा 111 बी.एन.एस. जोड़ी गई है, और पुलिस पूरे गिरोह के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की तैयारी में है।
बिलासपुर पुलिस के अनुसार, मस्तुरी शूटआउट केस में हर स्तर पर साक्ष्य मजबूत किए जा रहे हैं ताकि किसी भी आरोपी को कानूनी दंड से बचने न दिया जाए।

error: Content is protected !!
Letest
ऑटो ले जाने के विवाद में बवाल...माँ-बेटे पर ईंट और बेल्ट से हमला, दबंगो की गुंडागर्दी राजधानी में फिर चाकूबाजी की हवा...पुरानी रंजिश में युवक की गला रेतकर हत्या, 2 नाबालिग सहित 4 आरोपी ग... बिलासपुर:- मामूली विवाद के बाद खूनी संघर्ष... योजना बनाकर आरोपियों ने किया जानलेवा हमला, 7 नाबालिग स... सही दवा-शुद्ध आहार अभियान में सख्ती... 15 दवा दुकानों पर छापा, गड़बड़ियों पर नोटिस जारी पुलिस दफ्तर में जहर पीकर बनाया दबाव... युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म....आरोपी गिरफ्तार बांधा तालाब को बार-बार फोड़ने का आरोप...जल संकट से जूझ रहा ग्राम चौहा, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची शि... सड़क निर्माण में मनमानी या भ्रष्टाचार ?... मस्तूरी जनपद क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की सड़क गुणवत्त... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी से लापता छात्र नागपुर में मिला...ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में भागा था हॉस्टल स... बिलासपुर : अमरकंटक एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत... सिरगिट्टी रेलवे ब्रिज के पास हुआ हादसा