रायगढ़

500 रुपए को लेकर विवाद….. पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट…साड़ी से गला घोंटकर बताया फांसी लगाकर की आत्महत्या

रमेश राजपूत

रायगढ़ – जिले के कापू थाना क्षेत्र में महज 500 रुपए को लेकर विवाद करते हुए पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है, वही अपराध से बचने उसने अपनी पत्नी के आत्महत्या की झूठी कहानी भी गढ़ दी, लेकिन मामले की जांच में जुटी पुलिस ने इस हत्या का खुलासा कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार 23/05/2024 को थाना कापू क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेंदोपानी में रहने वाली सावित्री नगेसिया (उम्र 26 साल) के फांसी लगाकर मौत की सूचना थाना प्रभारी कापू निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम को प्राप्त हुई । तत्काल थाना प्रभारी अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे । जहां पंचनामा कार्यवाही कर शव पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया । घटना के संबंध में थाना कापू में मर्ग कायम कर थाना प्रभारी द्वारा संपूर्ण वस्तुस्थिति से पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल को अवगत कराया गया । वहीं कल थाना कापू क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डगभौना में महिला की उसके पति द्वारा मारपीट कर हत्या की घटना सामने आयी जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा उप पुलिस अधीक्षक अभिनव उपाध्याय को दोनों घटनाओं की बारीकी से जांच कार्यवाही कराने के निर्देश दिया गया । डीएसपी अभिनव उपाध्याय द्वारा साइबर सेल और कापू पुलिस के साथ नए सिरे से दोनों मामले के प्रार्थी और गवाहों से विस्तृत पूछताछ किया गया। मृतिका सावित्री नगेसिया का पति बिशुन नगेसिया पुलिस को गुमराह करने अलग-अलग बातें बता रहा था । संदेही बिशनु नगेसिया और गवाहों के बयान में विरोधाभाष होने पर संदेही को कड़ाई से पूछताछ किया गया जिसमें संदेही बिशनु नगेसिया ने 22 मई के सुबह पत्नी सावित्री नगेसिया से झगड़ा मारपीट कर गला दबाकर हत्या करना स्वीकार किया और घटना का वृतांत बताया । आरोपी बिशुन नगेसिया पिता सहलसाय नगेसिया उम्र 28 वर्ष निवासी बेंदोपानी ने बताया कि 21 मई को गांव के भरत पंडो की बारात में अम्बिकापुर गया था । 22 मई को वापस घर आया तो पता चला कि इसकी पत्नी सावित्री बिना बताये घर के 500 रूपये को खर्च कर दी थी । इसी बात पर सुबह बिशुन नगेसिया और सावित्री नगेसिया के बीच झगड़ा विवाद हुआ जिसमें बिशुन नगेसिया ने अपनी पत्नि सवित्री नगेसिया को झापड़ मारा और सावित्री नगेसिया की साड़ी एवं तकिया से मुंह व नाक दबाकर हत्या कर दिया । घटना के बाद अपराध से बचने आरोपी ने घर और गांववालों को उसकी पत्नी द्वारा घर के म्यार में फांसी लगाने की झूठी बात बताया और थाना कापू में भी पत्नी के फांसी लगाकर मौत होने की जानकारी देकर मर्ग इंटिमेशन दर्ज कराया था । थाना कापू में मर्ग जांच पर आरोपित बिशुन नगेसिया के विरूद्ध धारा 302, 201 आईपीसी कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

error: Content is protected !!
Letest
सावधान! ऑटो में सफर के दौरान गहनों पर रखें नजर... पलक झपकते महिला के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस जां... पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों का आतंक: दो रात में दो दुकानों पर धावा, पुलिस बेअसर... अज्ञात बदमाश दे रहे... 51 संकुलों की वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा..कमजोर बच्चों की बुनियादी साक्षरता पर रहेगा विशेष फोकस अंधे कत्ल में तत्कालीन प्रभारी राज सिंह की सटीक वैज्ञानिक विवेचना बनी मिसाल, गवाह मुकरने पर भी आरोपी... VIDEO:- गतौरा शराब दुकान पर आधी रात नकाबपोशो का खूनी धावा: गार्ड पर चाकू से हमला, बांधकर लूट ले गए श... 10 साल पुरानी सड़क बनी 'हादसों की पटरी', छोटे गड्ढे बन रहे बड़े खतरे का कारण….तत्काल मरम्मत की मांग हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई: तखतपुर CMO अमरेश सिंह गिरफ्तार, स्कोडा कार की टक्कर में गई थीं दो महिलाओ... पटवारियों का सरकार को अल्टीमेटम: पदोन्नति, वेतन विसंगति से लेकर 16 सूत्रीय मांगों पर सौंपा ज्ञापन बिलासपुर:- जमीन-घर खरीदने से पहले रहें सावधान! बंधक मकान बेचकर 19.30 लाख की ठगी, बैंक नोटिस से खुला ... सावधान! रात में अनजान लोगों को लिफ्ट देना पड़ा भारी... युवक की हत्या कर लूटपाट,