कोटा

बिलासपुर:- शराबी बेटे ने 60 वर्षीय बुजुर्ग माँ को उतारा मौत के घाट…पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में, कोटा क्षेत्र की घटना

रमेश राजपूत

कोटा – एक कलयुगी बेटे ने अपनी 60 वर्षीय बुजुर्ग माँ की हत्या कर दी है, मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत घोंघा जलाशय के कोरी पारा में शराबी बेटे ने 60 वर्षीय माँ की ईट से मार कर हत्या कर दी है। कोटा पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी बेटे को अपने गिरफ्त में ले लिया है। मिली जानकारी के अनुसार कोटा के कोरी पारा में रहनी वाली मृतका कुंती बाई यादव पति स्व. मोहन लाल यादव लगभग उम्र 60 वर्ष की हत्या उसके ही मंझले बेटे ने इट से मारकर की है , जिसकी जानकारी गांव वालों ने दोपहर को कोटा थाना के डायल 112 को दी जिसके बाद डायल 112 के आरक्षक ने कोटा थाना प्रभारी को इसकी सूचना दी, सूचना मिलते ही कोटा थाना प्रभारी पुलिस स्टॉप के साथ घटना स्थल पहुचकर शव का पंचनामा किया। साथ ही आरोपी बेटे की तलाश में जुट गई, कुछ ही घंटे के अंदर कोटा पुलिस ने आरोपी बेटे को अपने गिरफ्त में ले लिया है। आरोपी बेटे ने अपनी माँ की हत्या किस वजह से की है पुलिस के पूछताछ के उपरांत ही स्पष्ट चल पाएगा। कोटा पुलिस इस मामले का खुलासा कल कर सकती है।कोटा पुलिस ने मृतिका कुंती बाई के शव का पोस्टमार्टम करा मृतका के शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौप दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...