जांजगीर चाँपा

महिला की मर्जी के खिलाफ झोलाछाप डॉक्टर ने कराया गर्भपात…लापरवाही से हुई मौत, प्रेमी और डॉक्टर के बाद सह आरोपी गिरफ्तार..

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – पामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत महिला के मर्जी के बिना गर्भपात कराने वाले एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि गर्भपात के दौरान झोलाछाप डॉक्टर के लापरवाही बरतने के कारण ही महिला कि मौत हुई थी। जिसमे शामिल महिला का प्रेमी दिलीप कश्यप और डॉक्टर कन्हैया लाल साहू को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। वही घटना में शामिल एक और आरोपी अब सलाखों के पीछे जा पहुंचा है। मिली जानकारी के अनुसार मृतिका गर्भवती होने पर मृतिका के ब्वॉयफ्रेंड दिलीप कश्यप और उसके अन्य साथी द्वारा दिनांक 6 अप्रैल 2024 में मृतिका के सहमति के बिना गर्भपात कराने के लिए कन्हैया लाल साहू के ग्राम ससहा क्लीनिक लेकर गए थे। जहाँ गलत तरीके से गर्भपात किया गया। जिससे मृतिका की अत्यधिक ब्लडिंग होने लगी। जिसके बाद महिला को उपचार हेतु सिम्स अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसकी जानकारी होने के बाद से ही पामगढ़ पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जहां पुलिस ने महिला के प्रेमी दिलीप कुमार कश्यप और डॉक्टर कन्हैया लाल साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। वही घटना में शामिल मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम नवांगांव (पकरिया) निवासी श्रीकांत कश्यप फरार चल रहा था। जिस पर रायगढ़ सायबर सेल पुलिस से सहायता लेकर आरोपी के रायगढ़ के ठिकाने का पता चला। जहां दबिश देकर पामगढ़ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उपरोक्त कार्यवाही में उपनिरी. मनोहर लाल सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, सउनि रामदुलार साहू , आर. टिकेश्वर राठौर, आर.भुनेश्वर साहू थाना पामगढ़ स्टाफ एवं साईबर सेल विवेक सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार