छत्तीसगढ़बिलासपुर

आचार संहिता लागू होते ही अपराधियों की धरपकड़ शुरू, तोरवा थाने में अब तक साठ गिरफ्तारी

तूफान साहू लंबे वक्त से उड़ीसा से गांजा लाकर देवरीखुर्द इलाके में छोटी पुड़िया बनाकर गंजेड़ीयों को सप्लाई कर रहा था। लोकसभा चुनाव की वजह से ही पुलिस को यह कार्यवाही करनी पड़ी

बिलासपुर मोहम्मद नासिर

लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के साथ ही पुलिस की कार्यवाही भी तेज हो गई है । सुरक्षा इंतजाम के तहत सभी थानों के पुराने वारंटीओं और आदतन अपराधियों के साथ असामाजिक तत्वों पर नकेल कसा जा रहा है। तोरवा थाना में अब तक 60 से अधिक वारंटीओं को पकड़ा जा चुका है ।इसी कड़ी में यहां अवैध तरीके से शराब बेचने वाले महेंद्र मिश्रा को भी तोरवा पुलिस ने धर दबोचा तो वही देवरीखुर्द इलाके में ही लंबे वक्त से गांजा बेचने वाले तूफान साहू को भी 8 किलो गांजा के साथ तोरवा पुलिस ने धर दबोचा । बताया जा रहा है कि तूफान साहू लंबे वक्त से उड़ीसा से गांजा लाकर देवरीखुर्द इलाके में छोटी पुड़िया बनाकर गंजेड़ीयों को सप्लाई कर रहा था। लोकसभा चुनाव की वजह से ही पुलिस को यह कार्यवाही करनी पड़ी। इससे यह सवाल भी उठ रहा हैं कि पुलिस को इन अपराधियों के बारे में पूरी जानकारी होने के बावजूद जब तक प्रशासनिक दबाव ना हो तब तक वह अपराधियों परकार्यवाही नहीं करती।

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...